3 बच्चों की मां और शादीशुदा बॉयफ्रेंड के चेहरे पर पोती कालिख, पहनाई जूतों की माला, ससुराल वाले बोले-तू हमारे लिए मर गई, FIR दर्ज

Mother of three and her married boyfriend face blackened with soot, garlanded with shoes; in-laws claim they are dead; FIR filed

3 बच्चों की मां और शादीशुदा बॉयफ्रेंड के चेहरे पर पोती कालिख, पहनाई जूतों की माला, ससुराल वाले बोले-तू हमारे लिए मर गई, FIR दर्ज

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शादीशुदा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोती गई. दोनों को जूतों की माला भी पहनाई गई. इस दौरान पंचायत में गांव के बड़े-बुजुर्ग और पदाधिकारी भी मौजूद थे. वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला जनकपुर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला 3 बच्चों की मां है. महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के 4 लोगों और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. महिला का कहना है कि उसके पति को उस पर नाजायज संबंध होने का शक था. लड़ाई के बाद पति ने घर से निकाल दिया. इसलिए वह दूसरे युवक के घर रहने चली गई थी.
दरअसल महिला की शादी कोरिया जिले के बरेल गांव में हुई थी. उसका उसी गांव के रहने वाले ओम प्रकाश पनिका से अफेयर चल रहा था. अफेयर को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था. इसी बीच 21 नवंबर को अफेयर को लेकर उनके बीच फिर से झगड़ा हो गया.
इस दौरान गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया. घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने प्रेमी ओम प्रकाश के घर चली गई. इससे महिला के चाचा ससुर राय सिंह, गुलाब सिंह और चाची सास उर्मिला और अनीता ने अपनी बहू और उसके प्रेमी ओम प्रकाश को पकड़ लिया.
इसके बाद वे प्रेमी-प्रेमिका को गांव के बीच एक पब्लिक जगह पर ले आए और पंचायत की. गांव की पंचायत में ससुराल वालों ने दोनों के बीच नाजायज रिश्ते का आरोप लगाया. उन्होंने ओम प्रकाश को चोर कहकर नारे भी लगाए. उनके चेहरे पर कालिख पोत दी और जूतों की माला पहना दी.
वहीं कालिख पोतने और जूते की माला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद महिला ने जनकपुर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जनकपुर पुलिस ने राय सिंह, गुलाब सिंह, उर्मिला सिंह और अनीता सिंह के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया.
इस रिपोर्ट में महिला ने बताया है कि पति ने अवैध संबंध के शक पर विवाद किया. घर से निकाले जाने के बाद वह ओमप्रकाश के घर गई. ओमप्रकाश के परिवार से अच्छा संबंध होने के कारण उसके घर में रह रही थी. इससे गुस्साए ससुराल वालों ने अपमानित किया. पंचायत में उन्होंने कहा कि तू आज से हमारे लिए मर गई.
वहीं मामले में जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. महिला की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी. उसके तीन बच्चे हैं. वहीं ओमप्रकाश भी शादीशुदा है. और उसका एक बच्चा है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t