छग में युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया आरोप, 12 साल की बच्ची की फंदे में मिली लाश

In Chhattisgarh, a young man committed suicide by hanging himself at home, made a video and accused his wife and in-laws, the body of a 12-year-old girl was found hanging

छग में युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया आरोप, 12 साल की बच्ची की फंदे में मिली लाश

छग में युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया आरोप

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में बेंगलुरु जैसा सुसाइड केस सामने आया है. यहां मृतक ने खुद्कुसी करने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है. उसके बाद मृतक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. वहीं मृतक का बिलखते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. मृतक ने वीडियो में आपबीती बताते हुए अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. यह पूरा मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

12 साल की बच्ची की फंदे में मिली लाश

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नाना-नानी के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा का शव घर के पीछे पेड़ पर लटका मिला है. छात्रा ने चुनरी से फंदा बनाया था. लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर 12 साल की बच्ची ने ये कदम क्यों उठाया.
वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि धरमटेकड़ी के लकड़ाई जम्होड़ी निवासी 12 साल की प्राची पिता मंसाराम भलावी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.  उसका शव घर के पीछे चुनरी के फंदे पर झूलते हुए मिला. प्राची यहां अपने नाना-नानी के यहां रहती और पढ़ाई करती थी. लेकिन उसने ये कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल पाया है. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के पिता ने प्रेम विवाह कर लिया है. जिसके बाद छात्रा नाना-नानी की यहां पर रहने आ गई थी. जबकि उसकी मां, मौसी और एक अन्य हत्या के एक मामले में जेल में बंद है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी वजह से उसने सुसाइड कर लिया होगा. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI