छत्तीसगढ़ में दो आदिवासी महिलाओं को बंधक बनाकर सात दिनों तक गैंगरेप की वारदात, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

In Chhattisgarh, two tribal women were held hostage and gang-raped for seven days; police arrested two accused and sent them to jail

छत्तीसगढ़ में दो आदिवासी महिलाओं को बंधक बनाकर सात दिनों तक गैंगरेप की वारदात, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुसौर के बाद अब कापू में गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां दो युवक तलवार का डर दिखाकर आदिवासी शादीशुदा महिला को घर से उठा ले गए. इसके बाद दोनों आरोपियों ने करीब हफ्ते भर तक उसके साथ कई दिनों तक रेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक 21 जुलाई को महिला को ग्राम धमनाडांड किरिया निवासी धानसाय एक्का और बेंसबुड़ी निवासी कमलु तिग्गा ने तलवार से जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती घर से उठा लिया. इसके बाद दोनों आरोपी महिला को लैलूंगा, रेरुमा सहित कई जगहों पर ले गए और करीब एक हफ्ते तक उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया.
घटना के बाद आरोपियों ने महिला को छोड़ दिया. इसके बाद आरोपियों ने उसे और उसके पति को धमकाया कि अगर उसने किसी और को घटना के बारे में बताया तो वे दोनों को जान से मार देंगे. घटना के बाद गांव में एक बैठक बुलाई गई. जिसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई. आरोपियों के डर से पीड़िता शुरुआत में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रही थी.
हालांकि बाद में हिम्मत जुटाकर उसने शनिवार को कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई. ASP आकाश मरकाम ने बताया कि कापू थाना क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप के मामले में जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, BNS धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है. रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरु की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
खास बात यह है कि गिरफ्तार और आरोपियों में से एक हत्या का आरोपी है और 10 साल की सजा भी काट चुका है. बताया जा रहा है कि भैंसबुड़ी निवासी आरोपी कमलू तिग्गा और धनशाय एक्का कापु में पीड़िता के रिश्तेदार के यहां काम करने आए थे. वहां रात में आरोपियों ने पीड़िता को धारदार हथियार दिखाकर उसके साथ रेप किया.
जब आरोपियों को लगा कि पीड़िता डर रही है तो वह उसे अपने साथ ले गए और 7 दिनों तक अपने साथ रखा. 7 दिनों बाद महिला जब उनके चंगुल से छूटी. तब परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी. इसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 70, 2 351, 127 140 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t