भाजयुमो का प्रदर्शन पहले अपने नेता को गाली दो फिर कांग्रेस पर आरोप लगाकर सीनाजोरी- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान

Demonstration by BJYM: First abuse your leader and then show off by accusing Congress- Block Congress President Hafiz Khan

भाजयुमो का प्रदर्शन पहले अपने नेता को गाली दो फिर कांग्रेस पर आरोप लगाकर सीनाजोरी- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान

गरियाबंद : भाजयुमो के प्रदर्शन को गाली बाज भाजपा नेता को बचाने राजनीति नौटंकी करार देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा कि भाजयुमो का प्रदर्शन अपने गाली बाज नेता को बचाने की राजनीतिक नौटंकी है. कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाकर भाजपा अपने असंस्कारी चरित्र पर पर्दा करने में लगी है. पूरे देश ने देखा है कि भाजपा अपनी आदत के मुताबिक कांग्रेस के मंच पर भाजपा के मुसलमान नेता को भेजकर किस तरह से गाली गलौज करवाया और उसकी वीडियो बनाकर ऊंची राजनीति की. जिसका पर्दाफाश हो गया है. असल में भाजपा के बड़े से लेकर छोटे नेता गाली बाज हैं. अभद्रता करना इन्हें सिखाया जाता है. वही सीख अब भाजपा को भारी पड़ रही है. भाजपाई अब अपने नेता मोदी की मां को गाली देने में भी संकोच नहीं कर रहे हैं. लोकतंत्र में इस तरह की हरकत अस्वीकार है और इसकी जननी भी भाजपा ही है.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा कि भाजपा वोट चोरी के खिलाफ बिहार में कांग्रेस की वोट मेरा अधिकार यात्रा से घबराई हुई है. आंदोलन के खिलाफ वैमन्यता फैलाने भाजपा ने गाली देने का षड्यंत्र रचा. पहले भी देखा गया है किसान आंदोलन, छात्रों का आंदोलन, एनआरसी, के खिलाफ हुए आंदोलन में भाजपा के नेता भेष बदलकर शामिल होते थे. और आंदोलनकारीयो के बीच जाकर देश विरोधी नारेबाजी करते थे नफरत फैलाते थे. ऐसी हरकत करते थे. जिससे आंदोलन के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़े और आंदोलन असफल हो जाए. वही षड्यंत्र बिहार में भी वोट अधिकार यात्रा के खिलाफ भाजपा ने रचा है. कांग्रेस के मंच में भाजपा के सक्रिय सदस्य को भेजकर कार्यक्रम खत्म होने के बाद उस मंच से गाली दिलवाया गया. उसकी वीडियो बनवाई गई और उस पर अब भाजपा के बड़े नेता ओछी राजनीति कर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं. जिसका भंडाफोड़ हो चुका है.
 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा कि पूरे देश ने देखा है किस तरह से नरेंद्र मोदी ने राजनीति में स्तरहीन वक्तव्य दिया है. कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए जर्सी गाय, 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, कांग्रेस की विधवा, जैसी स्तरहीन भाषा मोदी की रही है. भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने मां से राहुल गांधी के लिए मां की गंदी गाली दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t