मां-नानी से जेब खर्चे के लिए पैसा ना देने पर डंडे से हमला, इलाज के दौरान नानी की मौत, मां घायल, अस्पताल में भर्ती, फरार आरोपी लोमन गिरफ्तार

Mother and grandmother attacked with a stick for not giving money for pocket expenses, grandmother died during treatment, mother injured, admitted in hospital, absconding accused Loman arrested

मां-नानी से जेब खर्चे के लिए पैसा ना देने पर डंडे से हमला, इलाज के दौरान नानी की मौत, मां घायल, अस्पताल में भर्ती, फरार आरोपी लोमन गिरफ्तार

धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. पैसों के विवाद में युवक ने अपनी नानी की हत्या कर दी और बीच-बचाव कर रही मां को भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बठेना पारा, जेल रोड, बुढ़ादेव मंदिर के पास निवासी लोमन ध्रुव उर्फ गोलु पिता दयाराम ध्रुव, उम्र 22 साल ने 1 सितम्बर 2025 की रात करीब 9 बजे शराब के लिए मां पूर्णिमा ध्रुव उम्र 32 साल और नानी लखन्तिन ध्रुव उम्र 62 साल से पैसे की मांग की. मां और नानी दोनों के ने शराब के लिए पैसे देने से मना दिया. आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के डंडे से लगातार हमला किया और आरोपी फरार हो गया.
हमले से आरोपी की मां पुर्णिमा ध्रुव के सिर, चेहरे और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई. वहीं नानी लखनतीन बाई ध्रुव के सिर, चेहरे, कान, नाक, हाथ, पैर एवं पेट में गंभीर चोटें आईं. दोनों घायलों को इलाज लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया. जहां इलाज के दौरान नानी लखनतीन बाई ध्रुव की मौत हो गई. और मां पुर्णिमा ध्रुव का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 217/2025, धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. एसपी धमतरी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिया. निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली धमतरी की विभिन्न टीमों ने तेजी से कार्यवाही करते हुए लगातार रात भर कड़ी मशक्कत के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 
पुलिस टीम ने घटना स्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कर जरुरी सबूत इकठ्ठा किया और वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा जप्त किया. जांच के दौरान गवाहों के सामने पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म करना कबूल. आरोपी लोमन ध्रुव उर्फ गोलु को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
बताया जा रहा है आरोपी मूल रुप से अंतागढ़ निवासी है जो पिछले तीन साल से अपनी नानी के घर पर ही रह रहा था. वहीं नशे और गुस्से के कहर ने बेटे को हैवान बना दिया और एक घर को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया.
धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक विवाद एवं मानसिक तनाव की हालत में हिंसा का सहारा न लें. समस्या समाधान के लिए परामर्श और संवाद का मार्ग अपनाएँ. किसी भी तरह की गंभीर हालात या जुर्म की जानकारी फौरन पुलिस को दें.
आरोपी
लोमन ध्रुव उर्फ गोलु पिता दयाराम ध्रुव, उम्र 22 साल निवासी बठेना पारा, जेल रोड, बुढ़ादेव मंदिर के पास
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t