12 घंटे में 2 मर्डर, लुटेरों ने बुजुर्ग को मार डाला, पोते ने नानी की हत्या कर मां को भी किया अधमरा, नशे में किलर बन बैठा बेटा लोमन गिरफ्तार
2 murders in 12 hours, robbers killed the elderly, grandson killed his grandmother and also left his mother half dead, son Loman who became a killer in a drunken state was arrested
धमतरी : धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. पैसों के विवाद में युवक ने अपनी नानी की हत्या कर दी और बीच-बचाव कर रही मां को भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बठेना वार्ड में बीती रात करीब 8 बजे आरोपी लोमन उर्फ गोलू ध्रुव अपनी मां पूर्णिमा ध्रुव उम्र 32 साल, नानी लखन्तिन ध्रुव उम्र 62 साल के साथ बैठा था. इसी दौरान पैसों को लेकर कहासुनी हुई और विवाद गहरा गया. आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी के बत्ते से नानी और मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. नाजुक हालत में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान नानी लखनी ध्रुव की मौत हो गई. वहीं मां पूर्णिमा जिंदगी और मौत से जूझ रही है. आरोपी लोमन ध्रुव को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है आरोपी मूल रुप से अंतागढ़ निवासी है जो पिछले तीन साल से अपनी नानी के घर पर ही रह रहा था. वहीं नशे और गुस्से के कहर ने बेटे को हैवान बना दिया और एक घर को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
दूसरी हत्या अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. यहां के भानपुरी में बुजुर्ग उम्र 60 साल की हत्या कर हत्यारे घर मे रखा नगदी और जेवर लूट ले गए. घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर आधी रात दो नकाब पोशों ने हमला किया था. फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 2 बजे ग्राम भानपुरी निवासी किरीत राम साहू उम्र 60 साल अपनी पत्नी रश्मि साहू के साथ घर में थे. बेटी ससुराल गई हुई थी. इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश पीछे की तरफ से घर में घुसे और दोनों को बंधक बना लिया.
बदमाशों ने पैसे की मांग की. और इंकार या विरोध पर किरीत राम पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बदमाश घर से नकदी और सोना-चांदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
शव को वरदान एंबुलेंस सेवा के शिवा प्रधान और डुमन साहू की मदद से जिला अस्पताल की मर्चुरी लाया गया. अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



