रायपुर में सूने मकान का तोड़ा ताला, जेवरात-कैश चोरी, 2 सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर की वारदात, तीनो आरोपी गिरफ्तार

In Raipur, the lock of a vacant house was broken, jewellery and cash stolen. Two brothers, along with a friend, committed the crime. All three accused were arrested.

रायपुर में सूने मकान का तोड़ा ताला, जेवरात-कैश चोरी, 2 सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर की वारदात, तीनो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में दो सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की है. आरोपियों ने मुजगहन इलाके में एक सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर समेत कैश पार कर दिया. घटना मुजगहन थाना इलाके की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रानी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि, वह शिव विहार कॉलोनी बोरियाखुर्द मुजगहन रायपुर में परिवार के साथ रहती है. 20 सितंबर सुबह 9 बजे रानी अपने घर में ताला लगाकर गई थी. वह दोपहर करीब 2:50 बजे घर वापस आकर देखी तो उसके घर के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखी तो कमरे में रखा अलमारी का ताला टूटा हुआ था. अलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवरात और कैश गायब थे.
पुलिस ने आरोपी की CCTV के आधार पर पुलिस ने पहचान की. और एक आरोपी कटोरा तालाब निवासी संजय साहू से कड़ाई से पूछताछ की. संजय साहू ने अपने भाई चेतन लाल साहू और उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देना बताया.
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चेतन लाल साहू और उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू का पता कर दोनों को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात और घटना में इस्तेमाल बाइक, कुल कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपए जब्त किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t