छत्तीसगढ़ में महाअष्टमी के दिन पांच साल की मासूम को जंगल ले जाकर दरिंदगी, बच्ची अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, आरोपी युवक गिरफ्तार
A five-year-old girl was brutalized in Chhattisgarh on Maha Ashtami by being taken to the forest. The girl was hospitalized and undergoing treatment. The accused youth was arrested.
धमतरी : धूमधाम से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है. जहां आज हवन के बाद कन्या को दुर्गा माता का रुप मानते हुए उनकी पूजा अर्चना कर भोजन कराया जाता है. वही इस बीच धमतरी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां राकेश मांडवी ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है. जहां एक ईटा भट्ठा में काम करने के लिए कुछ मजदूर आए हुए थे. वही एक परिवार के साथ 5 साल के बच्ची भी आई हुई थी.
उसी ईटा भट्ठा में काम करने वाला एक दरिंदे ने बच्ची को जंगल तरफ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. वही परिवार और गांव वालों ने फौरन बच्ची को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया. जहां पर बच्ची का इलाज जारी है.
खबर पर एएसपी मणि शंकर चंद्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, कोतवाली थाना प्रभारी जिला अस्पताल पहुंचे. वही केरेगांव थाना प्रभारी टी.एल डड़सेना को इस वारदात की खबर मिलते ही आरोपी राकेश मांडवी की तलाश में घटनास्थल पहुंचे और आरोपी राकेश मांडवी को गिरफ्तार कर लिया.
जिला अस्पताल के डॉ अखिलेश देवांगन ने बताया कि 108 एंबुलेंस से एक बच्ची को लाया गया था. जिसकी उम्र करीब 5 साल बताई जा रही है. जिसके साथ दुष्कर्म होने की बात बताया जा रहा है. वही बच्ची का इलाज जारी है. बच्ची के हालत में सुधार आ रहा है.
वही खबर मिलते ही नगर निगम महापौर और अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची का हाल-चाल जाना. इसके साथ ही महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक में ले जाकर आरोपी राकेश मांडवी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



