विसर्जित मूर्तियों की लकडिय़ों को निकालने की कोशिश, पानी में डूबकर बह गए मासूम बच्चे, पुलिस ने निकला दो बच्चों का शव, सदमे में मां-बाप

In an attempt to retrieve the wood from the immersed idols, innocent children drowned and were swept away. Police recovered the bodies of two children, leaving their parents in shock.

विसर्जित मूर्तियों की लकडिय़ों को निकालने की कोशिश, पानी में डूबकर बह गए मासूम बच्चे, पुलिस ने निकला दो बच्चों का शव, सदमे में मां-बाप

राजनांदगांव : शहर के ग्रामीण वार्ड हल्दी के दो मासूम बच्चों की रविवार दोपहर बाद शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ. जब दोनों मासूम बालक विसर्जित मूर्तियों की लकड़ी को पानी से निकाल रहे युवकों के साथ नदी में उतर गए. इस दौरान दोनों बालक पानी में डूबकर बह गए. हादसे की खबर के बाद पूरा वार्ड बच्चों की तलाश में जुट गया. पुलिस की मदद से डूबे बालकों का शव पानी से निकाला गया. यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हल्दी वार्ड के रहने वाले लिलेश निषाद और इंदु सोनकर के बालक प्रियांशु निषाद उम्र 7 साल और प्रिंस सोनकर उम्र 8 साल वार्ड के अन्य युवकों के साथ नदी की तरफ गए. रविवार को दोपहर को नदी में जाने वाले युवकों के साथ विसर्जित मूर्तियों की लकडिय़ों को निकालने की कोशिश के दौरान दोनों बालक गहरे पानी में चले गए। बालकों के साथ मौजूद युवक कुछ समझ पाते, तब तक घटना हो गई.
इस बीच परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई. वार्ड के लोग बच्चों की तलाश में भिड़ गए. पुलिस मौके पर पहुंची और घंटे भर की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया. इस हादसे की खबर से मासूम बच्चों की माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता भी सदमे में है. मोहल्ले में मातम छाया हुआ है. सुरगी पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है.
इस मामले में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौपा गया. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. इधर मोहल्ले के दो बच्चों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है. बच्चों का शव घर पहुंचते ही भीड़ उमड़ पड़ी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t