बेमेतरा हिट एंड रन केस: डिफेंडर कार को हवा में उड़ा रहा आरोपी गिरफ्तार, लोगों ने दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम, एक की मौत, सात गंभीर

Bemetara hit-and-run case: Accused arrested for flying Defender car through air; residents gave 24-hour ultimatum, one dead, seven critical

बेमेतरा हिट एंड रन केस: डिफेंडर कार को हवा में उड़ा रहा आरोपी गिरफ्तार, लोगों ने दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम, एक की मौत, सात गंभीर

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक रईस की कार ने जमकर कहर बरपाया. इस दौरान एक के बाद एक करके 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी. कार की चपेट में आने से जीवन लाल साहु की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद गुस्साए लोंगो ने कार मालिक के घर के बाहर जमकर तोड़फोड़ की. हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी कार मालिक को हिरासत में ले लिया था. वहीं अब पुलिस ने आरोपी मेहर सिंह सलूजा को भी गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि, देर रात कई गाड़ियों को डिफेंडर कार से टक्कर मारा था. इस दौरान एक युवक की मौत हो गई. वहीं घटना में 7 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद आरोपी नाबालिग के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वहीं मुख्य आरोपी फरार हो गया था.
मुख्य आरोपी के फरार होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. रविवार देर रात नगरवासियों ने 24 घण्टे का पुलिस को अल्टीमेट दिया था. टक्कर मारने वाली गाड़ियों में बाइक, स्कूटी सहित 1 पिकअप शामिल है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें से 2 लोंगो की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं 5 लोंगो की इलाज जारी है. हादसे के बाद लोंगो का गुस्सा फूट पड़ा था.
हादसे के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगरवासियों के साथ मिलकर नगर बंद का आव्हान किया. वहीं मामले में मृतक के परिजनों ने मुआवजा और हिट एंड रन के तहत मामला दर्ज करने की मांग की. तनाव के हालात को देखते दीगर जिलों से पुलिस जवान बुलाये गए. जिसके बाद अब बेमेतरा में भारी तादाद में पुलिस जवानों की तैनाती की गई.
पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजनों को उचित सहायता देने और हिट एंड रन के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t