राजधानी में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, युवती की मौके पर ही मौत, सड़क पर लगा जाम, मची अफरा-तफरी
In the capital, a speeding truck hit a scooty, the girl died on the spot, there was a traffic jam, chaos ensued
रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया. हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई.
हादसे की खबर मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को कंट्रोल किया. मृतका तान्या रेड्डी उम्र 27 साल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



