गरियाबंद-बलौदाबाजार-बेमेतरा-महासमुंद-जगदलपुर और धमतरी में घरेलू गैस सिलेण्डरों की जांच, होटल-ढाबों में छापेमारी के दौरान 181 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

Inspection of domestic gas cylinders in Gariaband-Balodabazar-Bemetara-Mahasamund-Jagdalpur and Dhamtari, 181 domestic gas cylinders seized during raids on hotels and dhabas.

गरियाबंद-बलौदाबाजार-बेमेतरा-महासमुंद-जगदलपुर और धमतरी में घरेलू गैस सिलेण्डरों की जांच, होटल-ढाबों में छापेमारी के दौरान 181 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

ऑथेंटिक फूड एशियन रेस्टोरेंट, शिव फैमिली रेस्टोरेंट, अमन फैमिली रेस्टोरेंट व होटल हार्माेनी एण्ड जायका पर कार्रवाई

गरियाबंद : कलेक्टर बीएस उइके ने जिले के सभी गैस वितरकों को आयल कंपनियों के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे. इस संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग से संबंधित चार प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 19 नग घरेलू सिलेण्डर जब्त किए है. इनमें 11 नग भरे गैस सिलेण्डर और 8 नग खाली गैस सिलेण्डर शामिल है.
गरियाबंद जिले के ऑथेंटिक फूड एशियन रेस्टोरेंट से 2 नग भरे गैस सिलेण्डर एवं 4 नग खाली गैस सिलेण्ड जब्त किए गए है. इसी तरह शिव फैमिली रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर और 2 खाली गैस सिलेण्डर, अमन फैमिलि रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर एवं होटल हार्माेनी एण्ड जायका रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर और 2 खाली गैस सिलेण्डर जप्त किए गए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बलौदाबाजार में होटल-ढाबों से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में खाद्य विभाग की टीम ने शहर के कई होटल, ढाबा और खानपान प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए. होटल, ढाबा, बिरयानी सेंटर, कैंटीन और चाय दुकानों की जांच की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में तो नहीं किया जा रहा है.
बिरयानी सेंटर – 1 सिलेंडर, आकाश भोजनालय – 1 सिलेंडर, गढ़ कलेवा – 1 सिलेंडर
मुस्कान टी स्टाल – 1 सिलेंडर, देवांगन बिरयानी – 1 सिलेंडर शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बेमेतरा में 10 सिलेंडर जब्त

बेमेतरा : बेमेतरा जिला प्रशासन ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पाए गए 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं. इन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई- गुजराती स्वीट्स: 02 सिलेंडर बरामद, मनोहर चाय एवं आरसी किचन: 02-02 सिलेंडर जब्त, चाचा-भतीजा एवं जय मां शीतला ढाबा: 01-01 सिलेंडर, यादव पुड़ी सब्जी एवं अनिल स्वीट्स: 01-01 सिलेंडर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गर्ल्स हॉस्टल में छिपा रखा गैस का ‘खजाना’! बिलासपुर में छापा, 75 सिलेंडर जब्त

बिलासपुर : बिलासपुर शहर के सीपत चौक इलाके में अवैध तरीके से रखे गए 75 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. सिलेंडर एक दुकान और पास के गर्ल्स हॉस्टल में छिपाकर रखे गए थे. वहां बड़ी मात्रा में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक मिला, जिसे नियमों के खिलाफ रखा गया था. सिलेंडरों को एक दुकान के साथ-साथ नजदीक के एक गर्ल्स हॉस्टल में भी छिपाकर रखा गया था. छापेमारी के दौरान कुल 72 घरेलू गैस सिलेंडर और 3 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए. इतनी बड़ी तादाद में सिलेंडर एक ही जगह पर मिलने से अधिकारियों को भी हैरानी हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

होटल और ढाबों से 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

महासमुंद : महासमुंद में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की जांच की गई. सोनी मिष्ठान भंडार से 10, नेमी भोजनालय से 5, सीमांचल होटल से 5, आरोग्य अमृततुल्य चाय सेंटर से 2, प्रांजल इडली सेंटर से 2, पिज्जा गेलेरी से 1, अमय डोसा सेंटर से 1, टेस्ट ऑफ पंजाब रेस्टोरेंट से 1, चाय एंड चिल रेस्टोरेंट से 1 तथा एस सेंडविच सेंटर से 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया. इस तरह कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

जगदलपुर में 34 सिलेंडर जप्त

जगदलपुर : बस्तर जिला में खाद्य विभाग को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध भंडारण की पुख्ता खबर मिली थी. टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर आकस्मिक दबिश दी. घर के भीतर गैस सिलेंडरों का बड़ी तादाद में भंडारा पाया गया, मौके से कुल 24 नग घरेलू गैस सिलेंडर और 10 नग कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए. इसके अलावा, सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस की चोरी और रिफिलिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले 3 नग रिफिलिंग पाइप भी जप्त किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

धमतरी में दो होटल संचालकों पर केस दर्ज

धमतरी : धमतरी में खाद्य निरीक्षक निलेश चन्द्राकर एवं वैभव कोरटिया की टीम ने दो प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया. बस स्टैंड स्थित ओम डेयरी के संचालक ललित गोस्वामी, पिता एवन गोस्वामी, निवासी ग्राम तरसीवा, तहसील एवं जिला धमतरी तथा राजलक्ष्मी होटल एवं भोजनालय, अर्जुनी चौक धमतरी के संचालक हेमंत दास सिन्हा, पिता मोहित दास सिन्हा, निवासी ग्राम अर्जुनी, तहसील एवं जिला धमतरी को घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया.
इस कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपकरण जब्त किए गए। जब्त सामग्री में 14.2 किलोग्राम क्षमता के इण्डेन एवं एचपी के घरेलू सिलेंडर, 9 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर, सिंगल एवं डबल बर्नर चूल्हे तथा पाइप सहित रेगुलेटर शामिल हैं. कुल मिलाकर चार घरेलू गैस सिलेंडर तथा अन्य उपकरण जब्त किए गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB