राजधानी में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, रायपुर होते गांजा अहमदाबाद ले जा रहे एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
Inter-state marijuana smuggling racket busted in the capital; two accused, including a woman, transporting marijuana to Ahmedabad via Raipur were arrested and sent to jail.
रायपुर : अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाे, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप और सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम के मकसद से पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force (A.N.T.F.) टीम का गठन किया गया है. उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को खबर मिली कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत राजपूताना होटल के सामने एक महिला एवं एक पुरूष अपने पास बैग में गांजा रखें है और कहीं जाने की फिराक में है.
इस खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को खबर की. तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए गए. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया.
पूछताछ में व्यक्तियों द्वारा अपना नाम कैलाश कुशवाहा तथा पूजा पटेल निवासी भोपाल मध्यप्रदेश का होना बताया गया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया.
आरोपी कैलाश कुशवाहा एवं पूजा पटेल को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से कुल 5.260 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 2,63,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 80/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. इस मामले में में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर कार्यवाही की जा रहीं है.
गिरफ्तार आरोपी
कैलाश कुशवाहा पिता स्व भगवान सिंह उम्र 40 साल निवासी छोला रोड धरम कांटा पुराना भोपाल मध्यप्रदेश
पूजा पटेल पिता स्व शंकर पटेल उम्र 30 साल निवासी महामाई बाग, अशोका गार्डन, पुराना भोपाल मध्यप्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



