जेपी नड्डा ने प्रदेश को दी 1124 करोड़ रुपये की सौगात नाइट लैंडिंग का वादा बोले सांय सांय हो रहा विकास, कलेक्टर को नवाचार की बधाई

JP Nadda gave a gift of Rs 1124 crore to the state promised night landing said development is happening every evening congratulated the collector for innovation

जेपी नड्डा ने प्रदेश को दी 1124 करोड़ रुपये की सौगात नाइट लैंडिंग का वादा बोले सांय सांय हो रहा विकास, कलेक्टर को नवाचार की बधाई

रायपुर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तखतपुर ब्लॉक के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत के 134 विकास कार्यो की सौगात दी. इनमें 143 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 69 विकास और निर्माण कार्याे का लोकार्पण किया. 307 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 65 कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल है.
मुख्यमंत्री ने तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के अनुरोध पर तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड तादाद 30 से बढ़ाकर 50 बेड अस्पताल करने, तखतपुर नगर पालिका में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़, तखतपुर में बाबा गुरूघासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपए देने समेत अन्य अहम घोषणाएं की.
उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के चयनित 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री की सभी गारंटिया सांय-सांय पूरी हो रही हैं.  कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे में आगे भी तेजी से विकास होगा. नाइट लैंडिंग की लैंडिंग की सुविधा जल्द मिलेगी. केंद्रीय उद्यान मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की है. उन्होंने जल्द नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए भरोसा दिलाया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल इंजन की सरकार का फायदा राज्य को मिल रहा है. मजबूती से हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है. मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का बीड़ा हमने उठाया है.
इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती अमरीका कृष्णा साहू, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी तादाद में तखतपुर के लोग मौजूद थे.
छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को रायपुर पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- पीएम नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर होकर काम कर रही है. इसी का परिणाम है कि पूरे देश और प्रदेश में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है. डबल इंजन की सरकार होने की वजह से लोगों को डबल फायदा हो रहा है. आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति है. अगले पांच सालों में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेंगे. प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं.
इस दौरान जेपी नड्डा ने 1124 करोड़ रुपये के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने जनादेश परब में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख से ज्यादा जरुरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई. मोदी की गारंटी के अनुरुप यहां किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है. किसानों को उनके हक का 3716 करोड़ रुपये धान के बकाया दो साल के बोनस का भुगतान भी किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI