कलयुग के पुत्र ने पिता को फावड़े से किया हत्या, कत्ल की वादात के बाद आरोपी बेटे भागीरथी साहू ने किया सरेंडर, जांच में जुटी पुलिस
Kalyug's son killed his father with a shovel, after promising to kill, accused son Bhagirathi Sahu surrendered, police engaged in investigation
धमतरी : धमतरी जिले के नवागांव में आज कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है. आरोपी बेटे ने फावड़ा मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे भागीरथी साहू और पिता जनक साहू के बीच विवाद चल रहा था. आज आरोपी बेटे ने आक्रोशित होकर घर के सामने निर्माण कार्य में रखे फावड़े से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे जनक साहू की मौत हो गई. इधर आरोपी भागीरथी साहू ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



