नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी ओग्रेस को कोटा पुलिस ने पुणे से धर-दबोचा, इधर रेप का आरोपी नारु गिरफ्तार, तीन मामलों में मिली कामयाबी

Kota police arrested Ogres, the accused who had absconded after raping a minor, from Pune. Meanwhile, rape accused Naru was arrested. Success was achieved in two cases.

नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी ओग्रेस को कोटा पुलिस ने पुणे से धर-दबोचा, इधर रेप का आरोपी नारु गिरफ्तार, तीन मामलों में मिली कामयाबी

रेप का आरोपी नारु गिरफ्तार

बिलासपुर/चकरभाठा : बिलासपुर जिले में थाना चकरभाठा पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 5 अगस्त 2025 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसमें उसने अपने साथ दुष्कर्म की घटना घटित होने की जानकारी दी. इस  मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरु की गई. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नारु उर्फ संजय वालेचा पिता स्व राजकुमार वालेचा उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12, बोदरी थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया. आरोपी से पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
नारु उर्फ संजय वालेचा पिता स्व राजकुमार वालेचा उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12, बोदरी थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार, आरोपी को कोटा पुलिस ने पुणे से धर-दबोचा

बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिला में कोटा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ ओग्रेस पोर्ते उर्फ राहुल पोर्ते ने दुष्कर्म किया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरु की.
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फरारी काटते हुए पुणे (महाराष्ट्र) में छिपा हुआ है. जिसके बाद थाना कोटा पुलिस की टीम ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर हिरासत में थाना लाया. और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
ओग्रेस पोर्ते उर्फ राहुल पोर्ते पिता विजय पोर्ते उर्फ गुड्डा पोर्ते, निवासी पीपरपारा, छेरकाबांधा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

तीसरा मामला
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत किया कि 9 अगस्त 2025 की रात करीब 10 बजे वह घर से बाहर निकली थी. तभी आरोपी बुधन राम उम्र 34 साल निवासी सिविलदाग काटासारु ने जबरन हाथ पकड़कर खींचते हुए लोहार के बाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लोकलज्जा के डर से पीड़िता ने फौरन रिपोर्ट नहीं की. लेकिन 28 अगस्त को आरोपी द्वारा गाली-गलौज किए जाने पर उसने हिम्मत जुटाकर 29 अगस्त को थाना कुसमी में शिकायत दर्ज कराई.
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 64, 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद 30 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक डाकेश्वर सिंह, प्रआर श्यामलाल भगत, आरक्षक मनोज, देवचंद पैकरा, चालक अनिल एक्का का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t