रिटायर्ड बुजुर्ग हेडमास्टर के घर लाखों की लूटपाट, 11 लाख की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार आरोपियों को पुलिस कर रही तलाश
Lakhs of rupees looted from the house of a retired headmaster, two accused of looting 11 lakh rupees arrested, police is searching for the remaining absconding accused
मुंगेली : लोरमी क्षेत्र में रिटायर्ड प्रधान पाठक के घर हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया .। पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार कश्यप और तौहीद खान शामिल हैं. जो पहले भी कई गंभीर अपराधों में शामिल रह चुके हैं. पुलिस ने उनके पास से लूट की रकम, सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल देशी कट्टा बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी की रात ग्राम मसना में प्रधान पाठक द्वारिका प्रसाद वैष्णव और उनकी पत्नी को चाकू और कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर घर में रखे करीब 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 3 लाख रुपये नकद लूट लिए गए थे. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर को बाहर से बंद कर फरार हो गए.
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और एडिशनल एसपी नवनीत छाबड़ा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई जुर्म में शामिल रह चुके हैं. राजकुमार कश्यप वर्ष 2013 में जनशताब्दी ट्रेन हाईजैक कांड और 2014 में यूनियन बैंक रॉबरी में शामिल था. इन अपराधियों ने कोरबा, राजनांदगांव सहित अन्य जिलों में भी लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है.
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी सबूत जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरु की. मुखबिर की खबर पर इंदबानी मोड़, थाना सोम्मनी के पास घेराबंदी कर तौहीद को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और लूटे गए जेवरात और नकद का सुराग दिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, सोने-चांदी के गहने, 10 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को 26 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



