जनपद पंचायत प्रत्याशी ने की पुनर्मतगणना की मांग, इधर सरपंच प्रत्याशी ने रिटर्निंग ऑफिसर पर लगाया पक्षपात का आरोप लगा कलेक्टर से शिकायत

The Zilla Panchayat candidate demanded recounting of votes, while the Sarpanch candidate accused the Returning Officer of being biased and complained to the Collector

जनपद पंचायत प्रत्याशी ने की पुनर्मतगणना की मांग, इधर सरपंच प्रत्याशी ने रिटर्निंग ऑफिसर पर लगाया पक्षपात का आरोप लगा कलेक्टर से शिकायत

सरपंच प्रत्याशी ने रिटर्निंग ऑफिसर पर लगाया पक्षपात का आरोप, निर्वाचन आयोग और कलेक्टर से की शिकायत

महासमुंद : आज स्थानीय प्रेस क्लब में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रत्याशी गीतेश्वरी देवकुमार जोशी ने रिटर्निंग ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत खटटी के निर्वाचन प्रक्रिया चीट निकालने के दौरान निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार साहू द्वारा असंवैधानिक रुप से पक्षपात कर चुनाव परिणाम प्रभावित किया गया है.
प्रेस को जानकारी देते हुए बताया किग्राम पंचायत खटटी की सरपंच चुनाव की मतगणना में अनिता मोती मेहरा (चश्मा छाप) और गीतेश्वरी देवकुमार जोशी (फलो सहित नारियल पेड छाप) दोनों को 805-805 वोट बराबर-बराबर प्राप्त हआ. जहां अभिकर्ता दवारा पुनः गणना के लिये पीठासीन अधिकारी को आवेदन करने के लिये निवेदन किया गया. लेकिन पीठासीन अधिकारियों द्वारा टालमटोल करते हुए आर.ओ. के पास आवेदन करने को कहा गया.
24 फरवरी को रिर्टनिंग आफिसर के नाम से पुर्नमतगणना के लिए आवेदन किया गया लेकिन  इस पर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया. 25 फरवरी 2025 को तहसीलदार ‌द्वारा निष्पक्ष चीट निकालने की बात करते हुये सहमति ले लिया. मैंने संवैधानिक पद में बैठे अधिकारी के ऊपर पूर्ण विश्वास के साथ सहमति दे दिया. लेकिन तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू द्वारा दो पर्ची एक ही पैटर्न में मोड़कर डिब्बा में डाला गया. लेकिन असमंजस होते हुये डिब्बा से पर्ची को तुरंत खोलकर दोनों पर्ची को अलग अलग पैटर्न में मोड़कर डिब्बा को बिना हिलाये स्वयं तहसीलदार द्वारा चिन्हित पैटर्न वाले अनिता मोती मेहरा के पर्ची को निकालकर जीत घोषित कर दिया. इस मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग और कलेक्टर से की गई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

गौरेला पेंड्रा मरवाही जनपद पंचायत प्रत्याशी ने लगाया मतगणना में गड़बड़ झोल का गंभीर आरोप जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत पुनः गणना की मांग

गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ राज्य में तीसरे चरण की मतदान सम्पन होने के बाद जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 प्रत्याशी रोशनी ओट्टी जनपद पंचायत प्रत्याशी के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत किया गया. शिकायत में बताया कि मतदान के बाद मतगणना में गड़बड़ झोल की गयी है. जिसे प्रत्याशी के द्वारा पुनः मतगणना करने की मांग किया गया.
रोशनी ओट्टी जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी निर्वाचन क्षेत्र मझगंवा, अंडी, महोरा, गुदुमदेवरी, डोंगरिया से संबंधित मामला है जो हाल ही में स्थानीय निकाय चुनाव में हुई मतगणना में प्रत्याशी को शक है मतगणना प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ी हुई है.
प्राप्त परिणामों और मतगणना प्रक्रिया में मतगणना की संख्या में विसंगति अवैध मतगणना का आरोप लगा है. जनपद पंचायत प्रत्याशी के द्वारा निर्वाचन क्षेत्र मैं डाले गए मतदान की पुनः गणना की मांग की है. प्रत्याशी के द्वारा कहा गया की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाएं रखने के लिए इस पुनः गणना की अत्यंत आवश्यकता है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI