श्रध्दा पूर्वक मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2624 वें “जन्म कल्याणक महामहोत्सव, नगर में निकली भव्य शांति शोभायात्रा
Lord Mahavir Swami's 2624th "Janam Kalyanak Maha Mahotsav" was celebrated with devotion, a grand peace procession was taken out in the city
नवापारा राजिम : नवापारा में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2524 वां जन्म कल्याणक महोत्सव चैत्र सुदी तेरस तदनुसार 10 अप्रैल, गुरुवार को सकल जैन समाज द्वारा भावभक्ति पूर्वक मनाया गया। प्रशंसनीय परंपरानुसार इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से सदर बाजार स्थित शताब्दी वर्ष पूर्ण कर रही श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से नगर भ्रमण हेतु प्रस्थित हुई। इसके पूर्व श्री जी की प्रतिमा को पांडुशिला में विराजमान कर अभिषेक की क्रिया हुई। तत्पश्चात जय जयकारों के साथ प्रतिमा जी को रथ में विराजमान किया गया.
शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में श्री जी की प्रतिमा, दूसरे रथ में समाधिस्थ आचार्य संत शिरोमणि 108 श्री विद्यासागर जी महाराज की झांकी बनाई गई थी जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस झांकी में आचार्य श्री की चरण पादुका रखकर नगर भ्रमण कराया गया.
शोभायात्रा में मधुर भजन की धुन से गुंजित करता बैन्ड ग्रुप तत्पश्चात सुमधुर भजनों एवं जय जयकारा से आसमान को गुंजित करने वाले समाज के युवा प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा में सकल जैन समाज के बाल गोपाल, युवा, युवतियाँ एवं श्रावक, श्राविकाएं पारंपरिक ड्रेस में शोभायात्रा की शान बढ़ा रहे थे। सकल जैन समाज के पदाधिकारीगण पदयात्रा करते हुए सभी का उत्साह बढ़ा रहे थे.

नगर भ्रमण के समय मार्ग में पड़ने वाले श्रावकों के घर तथा प्रतिष्ठानों के समक्ष रांगोली बनाकर जैन तथा जैनेतर भाई बहनों ने प्रभु वीर, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की अक्षत श्रीफल एवं मंगल आरती उतारी। अग्रवाल नवयुवक मंडल, पूज्य सिंघ पंचायत, सांखला परिवार, मनोज जैन एवं अनेक श्रेष्ठी वर्यों ने शीतल पेय की सुंदर व्यवस्था रखी.
रथयात्रा सदर रोड से निकलकर बढ़ाई पारा, कुम्हारपारा, सुभाष चौक, होते हुए बस स्टैंड स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से होकर गंज रोड होते हुए महावीर चौक पहुंची जहाँ पर सकल जैन समाज के ट्रस्टीगणों द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात रथयात्रा पुराना बस स्टेंड होते हुए सदर बाजार मार्ग से शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। नगर भ्रमण पश्चात पुनः श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन मंदिर जी में हुआ। सकल जैन समाज का वात्सल्य भोज दिगंबर जैन पंचायत द्वारा मानतारा भवन में रखा गया.
सकल जैन समाज के लोगों ने सायं 4 बजे बाइक रैली निकली जो कि महावीर चौक से गंज रोड होते हुए सदर रोड से राजिम पंडित सुंदर लाल शर्मा चौक से वापस सदर रोड मंदिर में संपन्न हुई।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस के उपलक्ष्य में संध्या 6.30 बजे महाआरती मनोहर बहुमंडल द्वारा एवं संध्या 7 बजे महावीर का पालना एवं डिजिटल रूप में वर्धमान से महावीर की यात्रा का चित्रण स्थानीय नसियाजी में किया गया।
तत्पश्चात वीर गुण गान सहित भक्ति का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर में बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
नगरी : जैन धर्म के चौंबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624 वां “जन्मकल्याणक महामहोत्सव” 10 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को मनाया गया. इस शुभ अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगरी जैन समाज द्वारा “शोभा यात्रा” निकाली गई. भगवान महावीर स्वामी “जन्म कल्याणक” के दिन मंदिर में सुबह 6 बजे से मंगलाष्टक, अभिषेक एवं शांति धारा एवं पूजन की गई, जिसके बाद सुबह 10 बजे मंदिर से झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. जो नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए मंदिर पहुंचा.
भगवान महावीर जयंती के इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पास जैन समाज के द्वारा प्रसादी वितरण किया गया जहां पर सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सुकमा : महावीर भगवान की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को सुकमा नगर में जैन समाज द्वारा भव्य शांति शोभायात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जिसमें बड़ी तादाद में जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया.
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर भगवान महावीर के जीवन दर्शन और उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रहे थे. इस मौके पर पूरा वातावरण “अहिंसा परमो धर्मः” के नारों से गुंजायमान हो उठा.
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी कैलाश जैन ने बताया कि भगवान श्री महावीर अहिंसा, शांति और संयम के प्रतीक थे। उन्होंने पूरी दुनिया को यह सिखाया कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है. बल्कि नुकसान ही पहुंचाती है. श्री महावीर का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है – अहिंसा ही सच्ची शांति की राह है.
शोभायात्रा के समापन पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे और नगरवासियों ने फूल वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति, अहिंसा और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गरियाबंद : पंचायत सचिवों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के 24वें दिन बुधवार को मैनपुर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने आन्दोलनरत पंचायत सचिवों ने धार्मिक आयोजन के जरीए सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की तो वहीं आज 25 वें दिन भगवान महावीर की जयंती मनाई. वही बुधवार को धरना स्थल पर पंचायत सचिवों द्वारा रामायण मानसगान और पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
पंचायत सचिवों का कहना है कि लम्बे समय से शासकीकरण की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं. लेकिन अब तक सरकार ने कोई ठोस पहल नही किया. ऐसे में सचिवों की नाराजगीय बढ़ती जा रही है. उनका कहना है भाजपा द्वारा मोदी की गारंटी में सचिवों को शासकीकरण करने का वायदा किया गया था. लेकिन अब तक उनकी मांगो को पूरा नही किया गया. जिसके कारण सरकार को जगाने कभी नगांड़ा बजाकर तो कभी पूजा अर्चना कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम ध्रुव, सालिक पटेल, त्रिवेंद्र नागेश, त्रिलोक नागेश, रामेश्वर ध्रुव, निर्मल देसमुख, छबिराम कंवर, संजय राजपूत, दशरु राम जगत, संजय नंदाल, नारिया राम दंता, मनोज साहू, अनीता नेताम, देवराम नागेश, जालधर राजपूत, जालंधर यादव, योगेंद्र यादव, परमेश्वर सेठी, चमपेश्वर वैष्णव, बसंत सिन्हा, ओमप्रकाश कोमर्रा, तुकाराम नायक, घनश्याम नागेश, भोलाराम चक्रधारी, कुलदीप मरकाम, भुपेन्द्र नेताम, मनोज साहू, लक्ष्मीनाथ ध्रुव, सत्यरंजन, विनोद बिहारी, संतोष गुप्ता, परमेश्वर सेठ्ठी, कैलाश यादव, डोमेश्वरी महिलांगे, सलाम खान, कैलाश ठाकुर, उपेन्द्र नेताम व बड़ी तादाद में मैनपुर विकासखण्ड के सचिव मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



