छग में अब सात साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश, पुलिस ने आरोपी परमेश्वर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Now in Chhattisgarh, an attempt was made to rape a seven-year-old innocent girl, the police arrested the accused Parmeshwar and sent him behind bars

छग में अब सात साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश, पुलिस ने आरोपी परमेश्वर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर/तोरवा : बिलासपुर में करीब सात साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुर्ग जैसी दरिंदगी करने का प्रयास किया. हालांकि बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर अपनी जान बचा ली. युवक उसे 500 रुपए के नोट का लालच दिखाकर ले जा रहा था. मामला सामने आने पर परिजन ने युवक की जमकर पिटाई की. जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र में रहने वाली करीब सात साल की बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़ती है. वो अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी परमेश्वर पटेल उम्र 20 साल वहां पहुंचा. उसने बच्ची को बहला कर अपने साथ ले गया. बच्ची को उसने 500 रुपए का नोट दिखाकर लालच दिया और उसे देने की बात कहते हुए गलत काम करने की शर्त रखी.
पहले तो बच्ची उसकी बातों में आकर साथ चली गई. लेकिन रास्ते में अचानक बच्ची डर गई. जिसके बाद वो आधे रास्ते से उसका हाथ छुड़ाकर घर की तरफ भागने लगी. इस दौरान उसे चाचा मिल गया. जिस पर उसने अपने चाचा को कसकर पकड़ ली.
इस दौरान चाचा ने जब बच्ची से पूछताछ की तो डरी सहमी बच्ची ने आरोपी की हरकतों की जानकारी दी. जिसके बाद बच्ची के चाचा और उसके अन्य परिजनों ने मिलकर आरोपी परमेश्वर पटेल की जमकर पिटाई की. फिर उसे लेकर तोरवा थाना पहुंच गए.
थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि परिजन से पूछताछ करने के बाद उनकी रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB