सुशासन तिहार में कलेक्टर की ताबड़तोड़ तहकीकात, समाधान पेटी पर नजर, सीएमओ सहित दो अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Collector's rapid investigation during Sushasan Tihar, eye on Samadhan Box, show cause notice issued to CMO and two other employees

सुशासन तिहार में कलेक्टर की ताबड़तोड़ तहकीकात, समाधान पेटी पर नजर, सीएमओ सहित दो अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

गरियाबंद : प्रदेश भर में चल रहे “सुशासन तिहार 2025” के तहत जनसमस्याओं के समाधान के मकसद से गरियाबंद जिले में भी प्रशासनिक गतिविधियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर और राजिम क्षेत्र का सघन दौरा कर ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय निकायों तक पहुंचकर समाधान पेटियों का निरीक्षण किया और आवेदकों से बात की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी आवेदन छूटना नहीं चाहिए और विभागवार उसकी सही एंट्री सुनिश्चित की जाए. साथ ही यह भी कहा कि आवेदनों पर पावती लेते हुए तय समय सीमा में निराकरण हो. ताकि जनता को त्वरित राहत मिल सके.
निरीक्षण के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई. फिंगेश्वर के सीएमओ चंदन मानकर के मुख्यालय से बिना सूचना गैरहाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. साथ ही सीएमओ श्याम लाल वर्मा पर भी आवेदनों को निर्धारित प्रारुप में न लेने पर कार्रवाई की गई. शिक्षिका दीप्ति यादव को भी बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर नोटिस थमाया गया.
ग्राम पंचायत कोचवाय, सड़क परसुली, खरखरा, सारागांव, किरवई और कोमा में चल रहे सुशासन तिहार का भी निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकानों, स्कूलों व निर्माण कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने राशन दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित करने, निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने और स्कूलों में बाउंड्री वॉल निर्माण के निर्देश भी दिया. इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, एसडीएम छुरा रामसिंह सोरी, एसडीएम राजिम विशाल महाराणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB