कांग्रेस पार्टी के लोक सभा चुनाव 2024 के"घोषणा पत्र" मै "महालक्ष्मी योजना"का उल्लेख है...
1) जिसमें पूरे भारत मै सभी ग़रीब परिवार मै से एक महिला को एक लाख रूपए 100,000 रु साल का या आठ हज़ार तीन सौ तैतीस रूपए 8333 रु महीना दिया जाएगा इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर
अमीन कुरैशी
1) जिसमें पूरे भारत मै सभी ग़रीब परिवार मै से एक महिला को एक लाख रूपए 100,000 रु साल का या आठ हज़ार तीन सौ तैतीस रूपए 8333 रु महीना दिया जाएगा इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर
2) ये बात भारत के आम मतदाता या ग़रीब परिवार की महिलाओ और पुरुषो को हज़म नहीं हों रही है, या उनको इस्पे यकीन नहीं हों रहा है एक लाख रूपए की राशी बहुत बड़ी रकम है और भारत मै 80 करोड़ गरीबों को या जनसंख्या को पांच किलो अनाज मुफ्त केंद्र सरकार से मिल रहा है।
3)अगर एक परिवार मै चार सदस्य माने तो 80 करोड़ ÷ 4=20, बीस करोड़ ग़रीब महिलाये होती है पूरे भारत मै,अगर केंद्र सरकार बीस करोड़ महिलाओ को एक लाख रूपए वार्षिक देती है तो कुल पैसा होगा 200000000 महिलाएं ×100000=20000000000000रूपए वार्षिक या बीस लाख करोड़ रूपए होता है ये पैसे देना संभव नहीं है क्यों की केंद्र सरकार का वार्षिक बजट ही पैतालींस लाख 45 लाख करोड़ वार्षिक का है।
4)अगर "महालक्ष्मी योजना" मै सिर्फ़ दस करोड़ 10 करोड़ महिलाओ को लिए जाए तब भी वार्षिक दस लाख करोड़ 10 लाख करोड़ रूपए की आवश्यकता पड़ेगी, 45 लाख करोड़ रूपए के वार्षिक केंद्र बजट से 10 लाख करोड़ रूपए निकालने पर दूसरी नियमित योजना का बजट कम करना पड़ेगा केंद्र की योजनाए चरमरा जाएंगी,पांच किलो अनाज भी 80 करोड़ जनसंख्या को जनवरी 2029 तक फ्री देना है।
5)कई राज्य सरकारों द्वारा प्रत्येक माह या हर माह ग़रीब परिवार की महिलाओ को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना/वृद्धावस्ता पेंशन योजना/बेवा पेंशन योजना के तौर पर एक हज़ार 1000रु या मध्य प्रदेश मै 1250 रूपए लाडली बहना योजना के नाम से /छत्तीसगढ़ मै एक हज़ार रूपए 1000 रु महतारी वंदन योजना के नाम से,कुछ राज्यों मै दो हज़ार या ढाई हज़ार रूपए माह भी दिया जा रहा है।
6) क्यों ना कांग्रेस पार्टी और अन्न घटक दल ये घोषणा कर दे की अगर इंडिया अलायन्स या इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र मै 2024 के लोक सभा चुनाव मै बनती है तो जो भी राशी राज्य सरकार की तरफ से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना/वृद्धावस्ता पेंशन योजना/बेवा पेंशन योजना/निराक्षित पेंशन योजना आदि का मिल रहा है उसमें केंद्र सरकार की तरफ से हर माह एक हज़ार रूपए अतिरिक्त या जोड़ कर दिया जाएगा।
एसी योजना बना कर जल्दी घोषणा करें इंडिया गटबंधन, जिससे ग़रीब महिलाओ को योजना पर विश्वास/यकीन हों जाए और वो एक हज़ार रूपए प्रति माह अतिरिक्त मिलने की लालसा/आशा मै इंडिया गठबंधन को लोक सभी चुनाव 2024 मै जिता दे।



