घर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: चैली से गिरकर राजमिस्त्री ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम, इलाके में शोक का माहौल, जांच में जुटी कुरुद पुलिस

Major accident during house construction: Mason loses life after falling from scaffolding; family plunged into grief, atmosphere of mourning in the area; Kurud police investigating.

घर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: चैली से गिरकर राजमिस्त्री ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम, इलाके में शोक का माहौल, जांच में जुटी कुरुद पुलिस

धमतरी/कुरूद : धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां घर निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री की चैली से गिरकर मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राजेंद्र ध्रुव भोथली गांव का रहने वाला था और पेशे से राजमिस्त्री था. बताया जा रहा है कि राजेंद्र गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था और वो बांस की चैली बनाकर ईंट जोड़ने का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिर गया. इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?