विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, शादी के बाद 4 साल तक नहीं हुआ बच्चा, ससुराल वालों के तानों से परेशान होकर उठाया कदम!

Married woman commits suicide, family suspects murder, did not have child for 4 years after marriage, took this step due to taunts of in-laws!

विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, शादी के बाद 4 साल तक नहीं हुआ बच्चा, ससुराल वालों के तानों से परेशान होकर उठाया कदम!

कोरबा : कोरबा में एक विवाहित महिला ने ससुरालों वालों के तानों से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी. शादी को चार साल हुए थे और ससुराल वाले बच्चा ना होने की वजह से आए दिन ताने मारते और प्रताड़ित करते थे. रविवार की रात खाना खाने के बाद महिला ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. महिला की शादी कोरबा के दादर गांव में हुई थी. वहीं लड़की पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर देहान पारा का है..
मिली जानकारी के मुताबिक पूनम यादव की शादी वर्ष 2021 में कोरबा के दादर निवासी लहा यादव से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ अच्छा चल रहा था. दंपती का जीवन सुखमय था. लेकिन एक साल बाद जब बच्चा नहीं हुआ तो पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया.
पूनम के मायके पक्ष का आरोप है कि बच्चा न होने की वजह से उसके पति और ससुराल वाले उसे ताने देते थे और मानसिक रुप से प्रताड़ित करते थे. यह सिलसिला लगातार चलता रहा. जिससे परेशान होकर पूनम ने आत्मघाती कदम उठाया.
बताया गया कि रविवार की रात पूनम का पति खाना खाकर बाहर के कमरे में सो गया. जबकि पूनम अपने कमरे में चली गई. सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली. तो परिवार के सदस्यों ने खिड़की से झांककर देखा. वह घर के म्यार में फांसी पर लटकी हुई थी.
खबर मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कर आगे की जांच शुरु की गई. मामला विवाहिता से जुड़ा होने की वजह से तहसीलदार की मौजूदगी में बयान दर्ज किया गया. मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
उनका कहना है कि पूनम के साथ मारपीट की जाती थी. उन्होंने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है. मानिकपुर चौकी के एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जरुरी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB