CG News : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट देखे पूरी खबर

CG News : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज से 13 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन राजधानी रायपुर सहित आस पास के अन्य जिलों में तेज बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई।

CG News : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट देखे पूरी खबर

CG News : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज से 13 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन राजधानी रायपुर सहित आस पास के अन्य जिलों में तेज बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते प्रदेशवासियों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी सभी संभागों में मध्यम बारिश की संभावना बताई है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 1 मार्च से 9 अप्रैल तक लगभग 36 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके चलते तापमान सामान्य से कम हो गया है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ का तापमान  में अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.7 डिग्री और सबसे कम तापमान 15.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है।