नाबालिग को बहला फुसला कर भगाकर दुष्कर्म, आरोपी अशोक गिरफ्तार, ऑपरेशन मुस्कान में अपहृता को बिहार से किया बरामद

Minor was lured and kidnapped and raped, accused Ashok arrested, kidnapped girl recovered from Bihar in Operation Muskaan

नाबालिग को बहला फुसला कर भगाकर दुष्कर्म, आरोपी अशोक गिरफ्तार, ऑपरेशन मुस्कान में अपहृता को बिहार से किया बरामद

बिलासपुर/सीपत : नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना सीपत में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
इस मामले कि गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अपहृत बालिका की जल्द पतासाजी कर बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशन और मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम गठीत कर मामले के अपहृता और आरोपी का तकनिकी सबूत से पतासाजी किया गया.
इस मामले की अपहृता बालिका को ग्राम लोधाबाडी (ठारकुरगंज चूरली) थाना कुर्लीकोट जिला किशनगंज बिहार से 9 सितम्बर2025 को आरोपी से बरामद किया गया. इस मामले के आरोपी अशोक कुमार राजभर के द्वारा अपहृता को बहला फुसला कर भगाकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाए जाने से मामले में धारा 65(1), 87 बीएनएस एवं पोक्सो की धारा 4, 6 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे आरक्षक प्रकाश जगत एवं महिला आरक्षक प्रीति दास का अहम योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
अशोक कुमार राजभर पिता गया राजभर उम्र 21 साल निवासी ग्राम लोधाबाडी (ठारकुरगंज चूरली)थाना कुर्लीकोट जिला किशनगंज बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t