बदमाशों का उत्पात, बाइक चलाने को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इधर चलती कार पर पथराव से युवती घायल, इलाके में दहशत का माहौल

Miscreants rampage, a young man is attacked with a knife over a dispute about riding a bike, and a young woman is injured when a moving car is pelted with stones, creating an atmosphere of panic in the area.

बदमाशों का उत्पात, बाइक चलाने को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इधर चलती कार पर पथराव से युवती घायल, इलाके में दहशत का माहौल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर और कोटा क्षेत्र में बदमाशों द्वारा दो अलग-अलग घटनाओं में हिंसा की गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. एक तरफ़ जहां बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया. वहीं दूसरी तरफ़ चलती कार पर पथराव कर एक युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना कोटा-रतनपुर मार्ग पर लखनी देवी मंदिर के पास हुई. कोटा के श्रीपारा निवासी अजय ध्रुव अपने दोस्त राहुल सिदार और रोहित धुर्वे के साथ ग्राम घासीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वहां से लौटते समय रास्ते में सामने से आ रही एक दूसरी बाइक पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक को खतरनाक तरीके से कट मार दिया.
जब अजय और उसके साथियों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की. तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि चारों युवक गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान बदमाशों ने चाकू से अजय ध्रुव पर हमला कर दिया. जिससे उसकी पीठ में गंभीर चोट आई. वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. घायल अजय को तत्काल कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

चलती कार पर पथराव, युवती गंभीर रूप से घायल, सिम्स रेफर
बिलासपुर : रतनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात चलती कार पर पथराव की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस हमले में कार में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक रितिका सिंह अपने परिजनों के साथ मध्य प्रदेश के पुष्पराजगढ़ जा रही थीं. रात के समय उनकी कार रतनपुर क्षेत्र स्थित बादल महल के पास पहुंची ही थी कि अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने कार पर पत्थर फेंकना शुरु कर दिया. अचानक हुए इस हमले से वाहन में बैठे लोग घबरा गए और हालात संभालने में उन्हें कुछ समय लग गया.
बताया जा रहा है कि बदमाश लगातार तेज रफ्तार से पत्थर फेंक रहे थे. जिससे वाहन रोकना मुश्किल हो गया. इसी दौरान एक बड़ा पत्थर कार की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर आ गिरा और आगे की सीट पर बैठी रितिका सिंह के सिर और चेहरे पर लग गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.
घटना के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को रतनपुर बस्ती की तरफ़ मोड़ा और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश के लिए पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही लोगों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB