धमतरी जिले के हरदी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, गले में चोट के निशान, हत्या का संदेह, इलाके में सनसनी, इधर मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत
Suspicious Death of a Woman in Hardi Village, Dhamtari District: Injury Marks on Neck Spark Murder Suspicions, Causing a Sensation in the Area; Meanwhile, Youth Injured During an Altercation Passes Away.
धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले में मंगलवार को दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई है. जो कि कुरूद और मगरलोड ब्लॉक से सामने आई है. जिसमे एक युवक की पीट कर हत्या की गई है तो दूसरी घटना में एक महिला की मौत हुई है. इस घटना में भी हत्या का शक जताया जा रहा है. ज्ञात हो कि सोमवार की रात कुरूद बीरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम अंवरी में यह घटना हुई थी. जिसमें युवक रवि बघेल की एक युवक ने हत्या कर दी.
धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक अंतर्गत बड़ी करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेशे से चरवाहा चंद्रशेखर यादव ग्राम हरदी निवासी की पत्नी सोम यादव की सोमवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. परिजनों द्वारा प्रारंभिक रुप से सीने में दर्द के चलते मौत होने की बात कही जा रही है. हालांकि जब खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। तो महिला के गले में संदिग्ध निशान पाए गए. जिससे मामला और भी संदेहास्पद हो गया.
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी करेली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. ताकि घटना के हर पहलू को साफ किया जा सके.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत की वजह साफ नहीं है. गले में मिले निशान को देखते हुए मामले को संदिग्ध माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
हत्या का मामला
मिली जानकारी के मुताबिक रवि का किसी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसमे मारपीट के दौरान वह घायल हो गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मामले से जुड़े संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि जल्द मामले का खुलासा होगा. वहीं दूसरी घटना भी सोमवार की दोपहर मगरलोड की करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी से सामने आई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



