मोबाइल की लत ने ली एक और जान!, पिता ने मोबाइल चलाने से मना किया तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कुएं में कूदकर की खुदकुशी, पसरा मातम

Mobile addiction claimed another life! When her father forbade her from using the mobile phone, the student took a horrific step and committed suicide by jumping into a well, causing widespread mourning.

मोबाइल की लत ने ली एक और जान!, पिता ने मोबाइल चलाने से मना किया तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कुएं में कूदकर की खुदकुशी, पसरा मातम

बलरामपुर : बलरामपुर ज़िले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 से एक सनसनी फैलानी वाली खबर सामने आयी है. शुक्रवार की सुबह एक नाबालिग लडकी का शव गांव के एक पुराने कुएं में तैरता हुआ पाया गया. मृतका की पहचान 10वीं की छात्रा 16 साल की नीलम यादव के रुप में हुई. जो एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती थी. बलरामपुर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास स्कूल यूनिफॉर्म जैसा कुछ देखा फिर पास जाने पर उनको वहां कुँए में शव दिखा. इसके बाद फौरन पुलिस को खबर दी गई. कुसमी थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि नीलम पिछले शाम से ही घर से लापता थी. लेकिन परिजनों को लगा कि वो पड़ोस में गई होगी.
पुलिस फिलहाल इस मामले को खुदकुशी मानकर जांच कर रही है. लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. नीलम की उम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और स्कूल और सहेलियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
हालांकि कुछ स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं और मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि नीलम पढ़ाई में अच्छी थी और व्यवहार में भी सामान्य थी ऐसे में उसका अचानक इस तरह का कदम उठाना कई सवाल खड़े करता है.
मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मां बार-बार बेहोश हो रही है और पिता सदमे में हैं. उन्होनें किसी से दुश्मनी होने या किसी तरह के किसी भी विवाद से इंकार किया है. परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की है. परिजनों के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि नीलम ने अपने पिता की डांट से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया होगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
नीलम अपने छोटे भाई और माता-पिता के साथ रहती थी। शुक्रवार सुबह नीलम और लड़की के भाई को उसके पिता ने मोबाइल चलाते हुए देख लिया था. जिसके बाद दोनों को फटकार लगाते हुए कहा था कि मोबाइल देखना बंंद करो और खाना बनाकर स्कूल जाने की तैयारी करो, जिसके बाद नीलम घर से निकल गई थी. आशंका जताई है कि नीलम ने अपने पिता की डांट से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया होगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t