सास को लात मारकर, सिर को दीवार से टकराकर बेहरमी कर किया कत्ल, इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप में बहु गिरफ्तार होकर गई जेल
Mother in law was brutally murdered by kicking her head and hitting her head against the wall she died during treatment daughter in law was arrested for murder and went to jail
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद और संगीन घटना सामने आई है. जहां एक बहू द्वारा अपनी सास की हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला घरेलू हिंसा और क्रोध का भयानक परिणाम है, जिसमें आरोपी प्रीति वर्मा (उम्र 30 वर्ष) ने अपनी सास, राजकुमारी वर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी
मिली जानकारी के मुताबिक बाजार पारा सीपत में रहने वाली प्रीति वर्मा के पति कृष्णा वर्मा का देहांत हो चुका है और वह अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी. लेकिन अक्सर वह अपनी सास से झगड़ा करती थी.
5 मई 2024 को आरोपी प्रीति वर्मा ने अपनी सास राजकुमारी वर्मा के साथ बहस करते हुए उन्हें बुरी तरह से पीटा. इस दौरान प्रीति ने सास पर लातों और मुक्कों से हमला किया और गुस्से में आकर उनके सिर को दीवार से जोर से टकरा दिया. राजकुमारी वर्मा को गंभीर चोटें आईं. जिसमें उनके सीने, पैरों और सिर पर गंभीर घाव थे.
घायल राजकुमारी वर्मा को फौरन सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी रहा. करीब 17 दिनों के इलाज के बाद, 22 मई, 2024 को राजकुमारी वर्मा की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई.
अस्पताल से मिली मर्ग डायरी के आधार पर सीपत थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु की. शुरुआती जांच में पाया गया कि सास की मौत बहू प्रीति वर्मा द्वारा की गई मारपीट की वजह से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी बहू प्रीति वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रीति वर्मा को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार इस मामले में तत्परता से काम किया. थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दिलीप प्रभाकर, और अन्य पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
गिरफ्तार आरोपिया
प्रीति वर्मा पति स्व कृष्णा वर्मा उम्र 30 साल निवासी बाजारपारा सीपत जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



