जमीनी विवाद में मर्डर, 17 लोगों में मिलकर की चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट, पीड़िता- हत्याकांड में महिलाएं भी शामिल, 7 आरोपी गिरफ्तार
Murder in land dispute, 17 people together killed cousin, victim- women also involved in the murder, 7 accused arrested
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़ जिले के सलीहा थाना क्षेत्र के कुशभाठा गांव में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक सोहन मरकाम के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि इस घटना में शामिल सभी 17 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है. उनका कहना है कि पुलिस ने सिर्फ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि बाकी आरोपी जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं.
पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को सारंगढ़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि जिस दिन सोहन मरकाम की हत्या हुई. उस दिन चचेरे भाइयों के साथ उनकी महिलाओं ने भी मिलकर सोहन, उनकी पत्नी सुकमति और बेटे व्यंकटेश के साथ मारपीट की थी. उन्होंने मांग किया कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों, विशेषकर महिलाओं को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव में अभी भी हालात शांत नहीं हुए हैं. और बचे हुए आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं. उन्हें डर है कि उनके साथ भी कोई अनहोनी हो सकती है.
इस मामले में बिलाईगढ़ के एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि मृतक सोहन मरकाम अपने परिवार के साथ अपने खेत में बुआई कर रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. सोहन की मौत इलाज के दौरान हो गई. जबकि उनकी पत्नी और बेटा घायल हैं. एसडीओपी ने पुष्टि की है कि इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
पीड़ित परिवार ने कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं. जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है. चूंकि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. इसलिए पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राजेंद्र मरकाम उम्र 27 साल
मुकेश मरकाम उम्र 34 साल
रमेश मरकाम उम्र 48 साल
नरेश मरकाम उम्र 50 साल
लकेश्वर मरकाम उम्र 70 साल
ओमप्रकाश मरकाम उम्र 35 साल
निरेंद्र मरकाम उम्र 36 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



