मेकाहारा डस्टबिन में मिला नवजात का शव, पॉलीथिन में फेंके जाने से मचा हड़कंप, इलाके में आक्रोश का माहौल, पुलिस कर रही CCTV की जांच
Newborn's body found in Mekahara dustbin, dumped in polythene, sparks outrage in the area, police investigating CCTV footage
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा अस्पताल के गेट पर शुक्रवार सुबह एक नवजात शिशु का शव पॉलीथिन में मिलने से हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को जन्म के फौरन बाद पॉलीथिन में डालकर फेंक दिया. इस अमानवीय कृत्य से इलाके में आक्रोश और दुख का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के मशहूर भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर के कचरा डिब्बे के नजदीक 5 से 6 महीने का एक भ्रूण पड़ा मिला. जिसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और स्टाफ के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति इसे यहां छोड़कर फरार हो गए थे. अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मौदहपारा थाने को खबर दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है..
मौदहापारा थाना क्षेत्र के इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचे. डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की, डाक्टरों ने शव को मोर्चरी भेज दिया है.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि संदिग्धों ने भ्रूण को डिब्बे में ठूंसने की कोशिश की. लेकिन नाकाम रहने पर उसे वहीं पटक दिया. पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और उनमें नजर आ रहे दो संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है. जांच अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इनकी पहचान हो जाएगी और गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया है कि सभी वीडियो और अन्य सबूत पुलिस को सौंप दिया गया है. हालांकि उन्होंने मीडिया को CCTV फुटेज देने से इंकार कर दिया है. इसके पीछे तर्क दिया गया है की पुलिस की जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो. इसलिए फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है. फिलहाल मौदहापारा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



