पीड़िता को बहला फुसलाकर उसके घर से ले जाने वाले आरोपी निकेश गिरफतार, दुष्कर्मी देवराज पहले से ही सलाखों के पीछे

Nikesh, the accused who lured the victim from her home, has been arrested; the rapist Devraj is already behind bars.

पीड़िता को बहला फुसलाकर उसके घर से ले जाने वाले आरोपी निकेश गिरफतार, दुष्कर्मी देवराज पहले से ही सलाखों के पीछे

जांजगीर चांपा : पीड़िता से दुराचार करने वाले आरोपी देवराज उर्फ धीरज चैहान पिता ताम्रध्वज चैहान उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 2 मल्दा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार (छ.ग) को 16 अक्टूबर 2025 को गिरफतार कर जेल भेजा गया था और पीड़िता को बहला फुसलाकर उसके घर से ले जाकर जुर्म में मदद करने वाले आरोपी निकेश यादव पिता हरी यादव उम्र 22 साल निवासी बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा (छग) घटना दिनांक से फरार था. जिसका मुखबीर के द्वारा उसके घर में रहने की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रापुसे) से आवश्यक दिशा निर्देश लेकर आरोपी निकेश यादव पिता हरी यादव उम्र 22 साल निवासी बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर चंापा (छग) को बसंतपुर बिर्रा से 11.11.25 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि यशवंत राठौर, प्रआर. श्यामा जायसवाल, आर. रतन विश्वकर्मा, जितेन्द्र सिदार का योगदान रहा.
आरोपी
निकेश यादव पिता हरी यादव उम्र 22 साल निवासी बसंतपुर थाना बिरा जिला जांजगीर चांपा (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t