अब लड़कियां भी बेचने लगी गांजा, हाई-प्रोफाइल गांजे की तस्करी का भंडाफोड़, AC कोच से लाई 23 किलो खेप, दो सगी बहनों समेत 4 गिरफ्तार

Now girls have also started selling ganja, high-profile ganja smuggling racket busted, 23 kg consignment brought in AC coach, 4 arrested including two real sisters

अब लड़कियां भी बेचने लगी गांजा, हाई-प्रोफाइल गांजे की तस्करी का भंडाफोड़, AC कोच से लाई 23 किलो खेप, दो सगी बहनों समेत 4 गिरफ्तार

रायपुर/दुर्ग : छत्तीसगढ़ की रायपुर ATS ने गांजा तस्करी में शामिल दो युवतियों समेत चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है. पकड़े गये सभी आरोपी दुर्ग भिलाई के रहने वाले है. साथ ही एटीएस की टीम ने आरोपियों के पास से 23 किलो 110 ग्राम गांजा जब्त किया है.
रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राजधानी में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की तलाश कर कार्रवाई की जा रही है. इसी बीच 19 जून को थाना गंज स्टॉप को खबर मिली कि तेलघानी नाका चौक पास माल धक्का रोड मे 2 लड़के और 2 लड़की अपने पास दो ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग में गांजा रखें है. इस खबर पर एटीएस और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर आरोपियों को पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्याम तांडी, शिवा बघेल, निशा बग्गा और इशा बग्गा बताये. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें दोनों ट्राली बैग और दोनों पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर हरे रंग के पॉलिथीन के अंदर 23 पैकेट गांजा मिला.
थाना गंज पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 23 किलो 110 ग्राम गांजा कीमत 230000/-रुपए और पांच नग मोबाइल, वाहन स्कूटी एक्सेस जुमला जब्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 20b एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 160/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तरी
श्याम तांडी पिता मतीराम तांडी उम्र 35 साल पता स्टेशन चौक कुम्हारी रूपनगर उड़िया बस्ती जिला दुर्ग
शिवा बघेल पिता नकुल बघेल उम्र 35 साल पता कोटा स्टेडियम के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर
निशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा उम्र 26 साल
ईशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा उम्र 21 साल दोनों निवासी भिलाई तीन मस्जिद के पीछे जिला दुर्ग छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB