सरकारी गाड़ी में पेट्रोल के नाम पर लाखों के घोटाले में नप गए अधिकारी, अपर संचालक सीएल देवांगन सस्पेंड, भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी कार्रवाई

Officers caught in scam of lakhs in the name of petrol in government vehicles, Additional Director CL Devangan suspended, strict action taken against corruption

सरकारी गाड़ी में पेट्रोल के नाम पर लाखों के घोटाले में  नप गए अधिकारी, अपर संचालक सीएल देवांगन सस्पेंड, भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी कार्रवाई

रायपुर : सरकारी गाड़ी में पेट्रोल के नाम पर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार मामले में उच्च शिक्षा विभाग के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ अपर संचालक सीएल देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है.
बता दें कि भ्रष्टाचार के इस केस में पहले ही क्लर्क को सस्पेंड किया जा चुका है. क्षेत्रीय अपर संचालक रायपुर की संलिप्तता पाए जाने के बाद यह कार्रवाई उच्च शिक्षा विभाग ने की है. इस मामले में विभाग और भी दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी में है. शुरुआती जांच में साढ़े 18 लाख रुपया का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है.
क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में अपर संचालक सीएल देवांगन की गाड़ी बिना चले ही 6 महीने में 6 लाख रुपए का पेट्रोल खपत कर गई. इस गड़बड़ी का मास्टरमाइंड बाबू आकाश श्रीवास्तव था. उसने सुनियोजित तरीके से कूटरचना कर करीब 18.55 लाख रुपए का गबन किया. इसके अलावा इसी कार्यालय में चार फर्जी कर्मचारियों के नाम पर 10 महीने तक वेतन देने 10-10 हजार रुपए निकाले गए.
उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि आकाश श्रीवास्तव ने नाजायज तरीके से गैरमौजूद रहते हुए वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया. जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का खुला उल्लंघन है. इस आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित उच्च शिक्षा संचालनालय निर्धारित किया गया है.
बताया जा रहा है कि इस घोटाले के सामने आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में और भी नाम सामने आ सकते हैं. मामले में FIR भी दर्ज हो गई है. दो और कर्मचारी को निलंबित करने के लिए शासन को फाइल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI