छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हैवानियत, दुकान गई नाबालिग को दरिंदों ने बनाया शिकार, बंधक बनाकर किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Once again brutality in Chhattisgarh a minor who had gone to a shop was hunted by criminals held hostage and gang-raped two accused arrested

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हैवानियत, दुकान गई नाबालिग को दरिंदों ने बनाया शिकार, बंधक बनाकर किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

कांकेर/भानुप्रतापपुर : राज्य में सामूहिक बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. रायगढ़ की घटना के बाद कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग शाम को गांव की किराना दुकान पर सामान खरीदने आई थी. इस दौरान दुकानदार और एक अन्य युवक ने पीड़िता को दुकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. रात भर जब वह घर नहीं लौटी तो पीड़िता के परिजनों को फिक्र हुई. सुबह घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी.
परिजनों ने भानुप्रतापपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. इस मामले की खबर पुलिस को मिलते ही आरोपी दुकानदार और उसका साथी गांव से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विनोद कुमार नरेटी उम्र 26 साल पुत्र स्व रघुवीर सिंह निवासी देवा और पारस राम कोमरा उम्र 45 साल पुत्र देवजा राम कोमरा निवासी विनायकपुर को अदालत में पेश किया गया. जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb