दर्दनाक सड़क हादसा, नेशनल हाइवे 130c मार्ग में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोग घायल, कार क्षतिग्रस्त, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

Painful road accident, high speed car collided with a tree on National Highway 130c, three people injured, car damaged, questions raised on road safety

दर्दनाक सड़क हादसा, नेशनल हाइवे 130c मार्ग में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोग घायल, कार क्षतिग्रस्त, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाइवे (NH-130C) पर सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओड़िशा से गरियाबंद की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार नवागढ़ के सामने बने मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए. यह हादसा सोमवार रात 8 बजे हुआ.
चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक मोड़ पर वाहन कंट्रोल नहीं कर पाया और कार पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा. घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
खबर मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस का कहना है कि हादसे की प्राथमिक वजह वाहन की तेज रफ्तार रही. मामले की जांच की जा रही है.
लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्थानीय लोग सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक की सख्त निगरानी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन को नियंत्रित गति में चलाएं. ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t