दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत, दूसरे की हालत नाजुक, वाहन समेत ड्राइवर फरार
Painful road accident, trailer ran over bike riders, one died on the spot, other in critical condition, driver absconded with the vehicle
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर रोड पर रानीगांव चौक के पहले लखराम मोड़ के पास ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया. इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अपराह्न चार बजे के करीब बाइक नम्बर CG10 AZ 3836 पर सवाल दो युवकों को ट्रेलर ने कुचल दिया. इसमें बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोंटे आने से मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं बाइक सवार दुसरे युवक को गंभीर चोंटे आई है. बाइक सवार बेलसरी तखतपुर निवासी बताया गया है. हालांकि नामों का खुलासा नहीं हो सका है. हादसे के बाद ट्रेलर मौके से भाग गई. आस पास लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



