महिला शिक्षिका करवा रही घर में छात्रों से मजदूरी, वीडियो वायरल, शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

Female teacher is making students work at home, video goes viral, education officer issues show cause notice

महिला शिक्षिका करवा रही घर में छात्रों से मजदूरी, वीडियो वायरल, शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

बिलासपुर/पेण्ड्रा : शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पेण्ड्रा की एक शिक्षिका इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गया हैं. वायरल वीडियो में देखा गया है कि शिक्षिका संध्या चौहान अपने निजी निवास में विद्यालय के छात्रों से साफ-सफाई, जंगली रुप में फैले पेड़-पौधों की कटाई जैसे काम करवा रही हैं. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. शिक्षा विभाग में हलचल मच गई और मामला गंभीर रुप लेता गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल के बच्चे किस तरह जान जोखिम में डाल कर पेड़ पौधों की सफाई कर रहे हैं.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका संध्या चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी कर फौरन जवाब पेश करने का निर्देश दिया है. नोटिस में साफ किया गया है कि छात्रों से निजी कार्य करवाना न सिर्फ शिक्षा की गरिमा और शिक्षक की मर्यादा के खिलाफ है. बल्कि यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का भी सीधा उल्लंघन है. जारी नोटिस में कहा गया है कि शिक्षिका को खुद हाजिर होकर इस पूरे मामले पर संतोषजनक जवाब देना होगा. अगर निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब मिलता है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी खुद शिक्षिका की होगी.
इस वीडियो ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बहरहांल देखना होगा कि अपने निजी निवास में इस तरह स्कूली बच्चों से काम करवाने वाली इस महिला शिक्षक के ऊपर कितनी कठोर कार्यवाही शिक्षा विभाग करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB