गाड़ी को टक्कर मारकर पेट्रोल पंप के मालिक से मारपीट कर छीने 76 हजार, संचालक को लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested three miscreants who robbed the petrol pump owner by hitting his car and assaulting him and snatched Rs. 76,000 from him.
रायपुर : माना इलाके के कमल विहार चौक के पास पेट्रोल पंप संचालक से 76 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 लूटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं. यह मामला माना थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक SN फ्यूल्स के संचालक हरीश अग्रवाल ने सोमवार को थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया था. कि रात 10.30 बजे एस.एन. फ्यूल्स से अपने घर समता कालोनी जा रहा था. और कमल विहार चौक के पहले ब्रेकर के पास पहुंचा ही था. उसी समय बाइक सवार दो व्यक्ति उसकी कार को पीछे से ठोकर मारा. इस पर हरीश उतरकर उनसे विरोध करने लगा. इसी दौरान दोनो ने हरीश के साथ हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए उसका मोबाईल फोन को तोड़ दिए और उसके पेंट की पॉकेट में रखी नगदी 70 हजार रकम को लूट कर फरार हो गए.
इस मामले में माना पुलिस ने धारा 309(6) का जुर्म दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी. इस दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबीर भी लगाए. इसमें मिली जानकारी पर अमलीडीह निवासी बलराज मानिकपुरी उर्फ सन्नी को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी लोकेश यादव उर्फ लल्ला और कलदीप सिंह उर्फ मोन्टू के साथ मिलकर लूटना कबूल किया. और पुलिस ने लोकेश यादव उर्फ लल्ला और कलदीप सिंह उर्फ मोन्टू को भी पकड़ लिया. आरोपियों से 2 बाइक और 3 मोबाईल फोन जप्त किए गए.
गिरफ्तार आरोपी
01. बलराज मानिकपुरी उर्फ सन्नी उम्र 41 साल निवासी श्याम नगर इन्द्रा चौक मकान नं. 32/1165 थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
02. लोकेश यादव उर्फ लल्ला उम्र 28 साल निवासी कृष्णा मंदिर के पास श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर
03. कलदीप सिंह उर्फ मोन्टू पिता गोपाल सिह उम्र 35 साल निवासी श्याम नगर इन्द्रा चौक थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



