कथित समाजसेवी ममता शर्मा ग्रामीणों में फैला रही दहशत, घर छोड़ कर भाग रहे ग्रामीण, भयभीत ग्रामीणों ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
The alleged social worker Mamta Sharma is spreading terror among the villagers, the villagers are leaving their homes and running away, the frightened villagers appealed to the SP for justice
महासमुंद : महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरभाठा के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह से मिलकर शिकायत की. ग्रामीणों ने पटेवा थाने में में भी शिकायत दर्ज कराई है.
ग्रामीण महिला पुरुषों ने पुलिस अधीक्षक को बताया है कि ममता शर्मा नाम की महिला जो कि रायपुर निवासी द्वारा लगातार ग्रामीणों के घर घुस कर उन्हें डरा धमका कर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए कह रही है. ममता शर्मा के आतंक से भयभीत ग्रामीण घर छोड़ कर भाग रहे हैं. ममता शर्मा द्वारा ग्रामीणों को डरने धमकाने के अलावा सीधे साधे ग्रामीणों की शिकायत पटेवा थाने में कर दी है. जिससे ग्रामीण झूठे केस में फंसा देने के डर से भयभीत हैं.
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि भू-माफिया दलालों द्वारा ग्राम बरभांठा के ग्रामीण अशिक्षित कृषि मजदूरों से 22 लाख रुपए प्रति एकड़ में सौदा कर प्रत्येक शिकायकर्ता को चेक से 28 सितम्बर 2024 और 30 सितम्बर 2024 को ब्याना की रकम देकर बयाना देने वाली दलाल आरती, भारती झा और दलाल खिलावन ने चेक देते फोटो खीच लिया. जिसके बाद 100 रुपये के स्टाम्प जो कम्प्यूटर से पहले से ही से टाइप किया हुआ इकरारनामा जिसमें सौदा रकम का स्थान खाली नगद रुपये खाली स्थान शेष विक्रय रकम दिनांक खाली स्थान 1 अक्टूबर 2010 टाईप से और 4 अक्टूबर 2010 की सील लगे दस्तावेज में ग्रामीणों से अंगूठा निशानी और दस्तखत लगवाने के बाद भू-माफिया दलाल आरती भारती झा और खिलावन द्वारा शिकायकर्ताओं को चेक से दी गई.
चेक देने के बीस दिन बाद लगातार ग्राम बरभाठा आरती भारती झा और खिलावन शिकायकर्ताओं से नगद वापस करने कहने लगे. बोले कि 22 लाख रुपये एकड़ में शिकायतकर्ताओं की कृषि भूमि नहीं खरीदेंगे. इसके बाद भू-माफिया दलालों द्वारा जिस इकरारनामा को बनवाया गया था उनको नगद रकम के साथ वापस ग्रामीणों द्वारा कर दिया गया.
गौरतलब है कि मकरसंक्रान्ति 14 जनवरी के बाद रायपुर से कार में एक महिला ममता शर्मा पति संजय शर्मा चार-पांच लोगों के साथ आकर शिकायकर्ताओं को कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने कहने लगी. तब शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जो चेक से रकम दिए थे. उसे चेक देने वाले हमारे से नगद वापस ले चुके हैं. हम रजिस्ट्री नहीं करेगे. ऐसा कहने पर ममता शर्मा और उसके साथ आए चार-पांच व्यक्ति शिकायतकर्ताओं को जाती सूचक गाली-गलोच कर तुम्हारे को गाड़ी में डालकर महासमुंद में रजिस्ट्री करवा कर रहेंगे... कहकर धमकाते रहे और यह कहते रहे कि तुम लोग मुझे नहीं जानते... रायपुर के कई बड़े-बड़े नेताओं से तुम्हे पुलिस गाड़ी में डलवा कर मरवा डालूंगी.. जेल में सड़ा दूंगी.. कहकर लगातार हर तीन-चार दिन से डराते धमकाते रहे हैं. कुछ दिनों बाद फिर ग्राम बरभाठा में कार से ममता शर्मा नाम की महिला चार-पांच दलालों के साथ 14 जनवरी से लगातार ग्रामीणों को डराया धमकाया जा रहा है.
शिकायकर्ताओं ने अपनी शिकायत में यह भी लिखा है कि ग्राम बरभांठा में ममता शर्मा अपने अन्य महिला और पुरुष मित्रों के साथ दो बार कुछ पुलिस वालों की गाड़ी में पांच-छह पुलिस वालों के साथ ग्राम बरभाठा आकर जबरन दबाव बनाकर रजिस्ट्री कराने धमकी भी दी है. जिससे सभी शिकायकर्ता बहुत ज्यादा भयभीत हो गए हैं.
शिकायकर्ताओं के नाम के फर्जी दसतावेज बनवाकर गाड़ी में जबरन बैठाकर महासमुंद में डरा धमकाकर रजिस्ट्री कर हमारी संपत्ति को हड़पने में लगे दलाल और फर्जी लोगों के द्वारा शिकायकर्ताओं को साले सतनामी चमार धेड़ की अश्लील गंदी-गंदी गाली देकर जबरदस्ती गरीबों की कृषि जमीन को अवैध ढंग से डरा धमका कर रजिस्ट्री करने वाले षडयंत्रकारी दलालों द्वारा किया जा रहा है. ग्रामीणों ने शिकायत तत्काल कार्यवाही करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कथित समाजसेवी ममता शर्मा और उसके पति संजय पर धोखाधड़ी और गाड़ी छीनने का गंभीर मामला दर्ज, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
https://tajakhabars.in/Serious-case-of-fraud-and-car-snatching-registered-against-alleged-social-worker-Mamta-Sharma-and-her-husband-Sanjay-accused-absconding-police-engaged-in-search



