होटल की छत पर चल रहा अवैध हुक्का बार, पुलिस ने किया भंडाफोड़, आरोपी संचालक सिद्धार्थ गुप्ता गिरफ्तार, हजारों का सामान जब्त

Police busted an illegal hookah bar operating on the rooftop of a hotel, arrested the accused operator, Siddharth Gupta, and seized goods worth thousands.

होटल की छत पर चल रहा अवैध हुक्का बार, पुलिस ने किया भंडाफोड़, आरोपी संचालक सिद्धार्थ गुप्ता गिरफ्तार, हजारों का सामान जब्त

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में अवैध तरीके से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में चकरभाठा पुलिस ने बोदरी स्थित एक होटल की छत पर चल रहे अवैध हुक्का संचालन का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. इसी निर्देश के पालन में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.
रविवार 8 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध तरीके से हुक्का पिलाया जा रहा है. खबर के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान होटल की छत पर हुक्का संचालित करते हुए आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता उम्र 39 साल को पकड़ा गया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हिटर, 3 प्लास्टिक डिब्बों में सिगरेट और तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं. जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये आंकी गई है.
पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता पिता ओमप्रकाश गुप्ता उम्र 39 साल निवासी होटल शिवा इन बोदरी, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (COTPA) की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB