चैन स्नैचिंग करने वाला आदतन बदमाश रितेश नेताम को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी, जेल से छूटने के बाद दिया वारदात को अंजाम
Police have succeeded in arresting Ritesh Netam, a habitual chain snatcher who committed the crime after being released from jail.
रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट वेस्ट जोन पुलिस ने चैन स्नैचिंग के आदतन आरोपी रितेश नेताम को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने जेल से हाल ही में छूटने के बाद फिर वही घटना दोहराई. आरोपी ने महिला के गले से चैन छीन ली और फरार हो गया था. यह मामला थाना पुरानी बस्ती इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक वाल्फ़ोर्ट सिटी निवासी एक महिला ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई कि शाम की सैर के दौरान एक युवक उसके गले से चैन छीनकर भाग गया. शिकायत के आधार पर थाना पुरानी बस्ती में अप.क्रं.107/2026 धारा 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को नाकेबंदी करने और जानकारी इकठ्ठा कर आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिया.
एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक शिलादित्य सिंह की टीम ने घटना स्थल और आसपास के CCTV फुटेज का मुआयना किया. फुटेज में एक संदिग्ध युवक घटना स्थल के पास घूमते और फिर रिंग रोड में ऑटो ई-रिक्शा में बैठकर भागते हुए दिखाई दिया. इसके आधार पर आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी रितेश नेताम पिता कमलेश नेताम, उम्र 21 वर्ष, निवासी म.न.14, ब्लॉक न.14, कचना BSUP कॉलोनी, खमरहडीह रायपुर के कब्जे से 14.8 ग्राम सोने की चैन बरामद की गई. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
रितेश नेताम का आपराधिक रिकॉर्ड काफी गंभीर है. थाना तेलीबंधा में उसके खिलाफ 379, 380, 457, 294, 232, 427, 506(B) आईपीसी की धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. इसके अलावा थाना सिविल लाइन में अप.क्र.258/25 धारा 304(2) BNS और थाना माना में अप.क्र.414/24 धारा 305, 331(4) BNS के तहत भी उसकी संलिप्तता रही है.
इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिलादित्य सिंह, ASI तुलसी राम साहू, आरक्षक सुनील शुक्ला और आरक्षक गजेंद्र साहू का अहम योगदान रहा. पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से वेस्ट जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और आम जनता के प्रति सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा. रायपुर कमिश्नरेट वेस्ट जोन ने जनता से अपील किया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें और अपने आसपास सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें.
आरोपी रितेश नेताम का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
थाना तेलीबंधा में
(1) अप. क्र. 11/21 धारा 379, 34 आईपीसी
(2) अप. क्र. 219/2022 धारा 380, 457 आईपीसी
(3) अप.क्र. 223/22 धारा 380, 457 आईपीसी
(4) अप. क्र. 584/22 धारा 294,232,427,506(b), 34 आईपीसी
थाना सिविल लाइन में
(5) अप्.क्र. 258/25 धारा 304(2) BNS
थाना माना में
(6) अप.क्र. 414/24 धारा 305, 331(4) BNS
आरोपी
रितेश नेताम पिता कमलेश नेताम उम्र 21 साल साकिन म. न. 14 ब्लॉक न. 14 कचना BSUP कॉलोनी खमरहडीह रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



