तेज रफ्तार वाहन से गाय के बछड़े को कुचलने वाले फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, हैरियर कार समेत किया गिरफ्तार

Police took major action against the absconding accused who crushed a cow calf with a high-speed vehicle, arrested him along with the Harrier car

तेज रफ्तार वाहन से गाय के बछड़े को कुचलने वाले फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, हैरियर कार समेत किया गिरफ्तार

बिलासपुर : गाय के बछड़े को तेज रफ्तार कार से कुचलने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार था. लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की खबर के आधार पर उसकी पहचान कर ली. आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मोहित यादव उम्र 24 साल निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जुलाई को शाम करीब 5:30 बजे नारियल कोठी रोड, रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने तेज रफ्तारऔर लापरवाही से काली रंग की हैरियर कार चलाते हुए एक गाय के बछड़े को टक्कर मार दी, इस हादसे में बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई.
इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 357/25 धारा 281, 325 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में जांच को आगे बढ़ाया गया. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. जिसके आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान की गई.
मुखबिर की खबर के आधार पर आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुशवाहा पिता वीरेंद्र कुमार कुशवाहा उम्र 37 साल के रुप में हुई. जो मधुबन रोड, दयालबंद अटल आवास, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर का निवासी है. उसे दबिश देकर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की काली रंग की हैरियर कार नम्बर CG10 BP 9908 को भी जब्त कर लिया है.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में प्रआर विनोद यादव, गोकुल जांगड़े, धीरेंद्र सिंह, राहुल जगत और नवल पैकरा की सक्रिय भूमिका रही.
पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से आमजन में कानून के प्रति विश्वास और गहरा हुआ है. वहीं, पशुओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस की संवेदनशीलता भी इस कार्रवाई से सामने आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB