मामूली विवाद में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, दो गुटों की लड़ाई ने बेवजह गई बच्चे की जान, पसरा मातम, हिरासत में चार संदिग्ध

Minor stabbed to death in a minor dispute, child lost his life unnecessarily due to fight between two groups, mourning prevailed, four suspects in custody

मामूली विवाद में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, दो गुटों की लड़ाई ने बेवजह गई बच्चे की जान, पसरा मातम, हिरासत में चार संदिग्ध

बिलासपुर/मिनी बस्ती : छत्तीसगढ़ के शांत शहर न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग को दो गुटों के बीच चल रहे झगड़े में निशाना बन गया जो खाना खाकर घर के बाहर कुछ देर टहलने के लिए निकला था. चर्चित जरहाभाठा मिनी बस्ती में एक नाबालिग सुनील बांधे की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई. वारदात की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग सुनील बांधे उम्र 17 साल खाना खाकर घर के बाहर निकला तो वहां दो पक्ष में विवाद चल रहा था. इसी बीच आरोपियो ने सुनील को दूसरे पक्ष का साथी समझ उस पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया.
सीने और बाएं हाथ में गम्भीर चोट आने की वजह से वहां मौजूद उसके साथी उसे खून से लथपथ हालत में सिविल लाइन थाना लेकर पहुंचे. पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जाने कहा लेकिन जिला अस्पताल पहुचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक के भाई विजय बांधे ने बताया कि सुनील का किसी झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था. रंजिशवश उसे निशाना बनाया गया.
सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में शामिल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामला आपसी रंजिश का है. लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मोहल्ले में अक्सर आपसी रंजिश को लेकर विवाद होते रहते हैं. लेकिन पुलिस समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाती. उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB