पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, जमीन विवाद में बड़ा भाई बना कातिल, रिपोर्ट लिखने वाला आरोपी डोमार साहू गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Police uncovered a blind murder case; the elder brother became the murderer in a land dispute; the accused, Domar Sahu, who wrote the report, was arrested and sent to jail.

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, जमीन विवाद में बड़ा भाई बना कातिल, रिपोर्ट लिखने वाला आरोपी डोमार साहू गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

बेमेतरा : बेमेतरा जिले के ग्राम लावातरा में वर्ष 2025 के पहले दिन हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने करीब एक साल बाद किया है. जिस भाई ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वही अपने छोटे भाई का हत्यारा निकला. बेमेतरा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी 2025 को डामर उर्फ डोमार साहू 40 साल ने थाना बेरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके छोटे भाई सनत कुमार साहू की किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर नुकीले हथियार से सिर और चेहरे पर हमला कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को कोठे में रखे पैरा पर जलाने की नीयत से रखा गया था.
इस मामले में  बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए गए. लगातार पूछताछ में कई तथ्य सामने आए. जिससे पुलिस का शक रिपोर्ट दर्ज कराने वाले बड़े भाई पर गहराने लगा. शक के आधार पर डामर साहू का एफएसएल रायपुर में पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराया गया. रिपोर्ट में जुर्म कबूल करने के संकेत मिले. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया.
जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके पिता के नाम पर करीब 16 एकड़ जमीन थी. जिसमें से सिर्फ 1.45 एकड़ जमीन मृतक सनत को दी गई थी. सनत लगातार आधी जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था. इसी विवाद ने रंजिश का रुप ले लिया.
गुस्से में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर नुकीले हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी डामर सिंह साहू उर्फ डोमार साहू 40 साल निवासी लावातरा, थाना बेरला, जिला बेमेतरा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. करीब एक साल तक अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस की लगातार निगरानी और वैज्ञानिक जांच के चलते आखिरकार सच सामने आया.
आरोपी
डामर उर्फ डोमार साहू उम्र 40 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB