गोबरा आश्रम के बाथरुम में गिरा छात्र, हाथ टुटा, इलाज के दौरान अस्पताल से गायब, मचा हड़कंप, अव्यवस्था के चलते लगातार तीसरी घटना

Student falls in bathroom at Gobara Ashram, breaks arm, disappears from hospital during treatment, causing panic; third consecutive incident due to chaos

गोबरा आश्रम के बाथरुम में गिरा छात्र, हाथ टुटा, इलाज के दौरान अस्पताल से गायब, मचा हड़कंप, अव्यवस्था के चलते लगातार तीसरी घटना

गरियाबंद/मैनपुर : आदिवासी बालक आश्रम बडेगोबरा से फिर हैरान करने वाली एक खबर निकलकर सामने आ रही है. जिसमें आश्रम में पढाई करने वाले कक्षा 8वीं के छात्र बाथरुम मे गिरने से उसके हाथ टुट गया और सबसे ज्यादा हैरान करने वाला मामला यह सामने आया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान से छात्र गायब हो गया है. जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के आश्रम छात्रावासो में इन दिनो व्यवस्था बिगडी हुई है. अव्यवस्था का यह आलम है कि बडेगोबरा आश्रम मे एक बडी घटना कक्षा सांतवी के छात्र राघव मंडावी के साथ घटी थी. छात्र राघव मंडावी बीमार था और उसका इलाज आश्रम प्रबंधन द्वारा समय पर नहीं करवाने की वजह से छात्र राघव मंडावी की 30 जनवरी को इलाज के दौरान धमतरी के एक अस्पताल मे दर्दनाक मौत हो गई. इस मामले को लेकर मैनपुर क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगों में भारी आक्रोश और गुस्सा देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों इस मामले को लेकर मैनपुर में चक्काजाम भी किया गया था. जिसके कारण आश्रम अधीक्षक एवं मंडल संयोजक पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हे हटा दिया गया.
यह मामला थमा भी नही था और 3 दिन पहले 21 फरवरी को मैनपुर से आठ किलोमीटर दुर बेहराडीह आदिवासी आश्रम में 10 फीट उंचे सीढी से गिरकर एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसका इलाज अभी रायपुर में चल ही रहा है. बेहाराडीह झरियाबहरा आश्रम प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक छात्र की सीढ़ी पर से गिरने के कारण घायल हो गया. इसी बीच फिर एक नई घटना सामने आई है जिसमें आदिवासी बालक आश्रम बडेगोबरा में पढाई करने वाले कक्षा 8वीं के छात्र ललित कुमार मरकाम पिता मोहन मरकाम ग्राम नगरार निवासी बाथरुम मे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसमें छात्र ललित मरकाम के एक हाथ टुट गया. साथ ही सोल्डर खिसक गया है. यह घटना कल सोमवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है.
आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त गरियाबंद लोकेश्वर पटेल बताया बड़े गोबरा आश्रम में बाथरुम में गिरने से एक छात्र घायल हो गया है. जिनका इलाज गरियाबंद जिला अस्पताल में किया जा रहा था. उसके परिजनों के द्वारा उन्हें आवेदन देकर अपने साथ ले जाने की बात उन्होंने बताई.
आश्रम अधीक्षक बडेगोबरा सुरेश सागर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र ललित कुमार मरकाम गोबरा आश्रम में सुबह कपडा धो रहा था और अचानक पीछे से दुसरे छात्र के द्वारा धक्का देने से वह गिर गया. जिससे छात्र ललित कुमार मरकाम के हाथ टुट गया उसे तत्काल मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां. उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया है. जहां डाॅक्टरों ने उनके हाथ टुटने के साथ सोल्डर की हड्डी खिसकने की बात बताई और उनका इलाज किया जा रहा था कि अचानक छात्र और उसके पिता बगैर किसी को बताये चले गया. जिसकी पतासाजी किया जा रहा है. घायल छात्र को लेकर उसके पिता कहा लेकर चले गया है. बार-बार फोन लगाने के बाद भी छात्र के पिता फोन रिसिव नही कर रहे हैं.
मैनपुर क्षेत्र के आश्रम छात्रावासो में व्यवस्था बेहद बिगडी हुई है. और व्यवस्था मे सुधार के बजाये और व्यवस्था बद से बदत्तर होती जा रही है. एक बार फिर आदिवासी बालक आश्रम बडेगोबरा के छात्र ललित कुमार मरकाम गिरकर घायल हो गया है. उसके हाथ और सोल्डर के हड्डी खिसक गया जिसका इलाज करवाने आश्रम अधीक्षक गरियाबंद ले जाया गया था. साथ ही उसके पिता को भी बुलाया गया था. लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान घायल छात्र और उसके पिता के गायब होने का मामला अब तुल पकडने लगा है. क्योंकि घायल छात्र बेहद दुर्गम पहाडी इलाका आमामोरा ओंड़, नगरार का निवासी है और बगैर बताए उनका अस्पताल से चले जाना जहां एक तरफ आश्रम प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है. वही इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं. क्षेत्र के लोगो ने गरियाबंद जिला के कलेक्टर भगवान सिंह उईके से मांग किया कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही किया जाए और आश्रम छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार किया जाए. अस्पताल में लगाए सीसी कैमरे के जरिए यहां पता किया जाए कि छात्रा को इलाज के लिए कौन लेकर गया था और किसके साथ छात्र अस्पताल से गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB