पावर प्लांट के मजदूरों का धरना शुरु, 12 घंटे की शिफ्ट को घटाकर 8 घंटे करने की मांग, मजदुर- मानवीय अधिकारों और न्यायपूर्ण व्यवहार की लड़ाई
Power plant workers start dharna, demand to reduce 12-hour shift to 8 hours, workers- fight for human rights and fair treatment
सक्ती- सिंघीतराई : आरकेएम पावर प्लांट के मजदूरों ने शनिवार को काम के घंटों में कटौती की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया. प्लांट के मुख्य गेट के सामने इकठ्ठा होकर सैकड़ों मजदूरों ने एक आवाज में 12 घंटे की वर्तमान ड्यूटी प्रणाली को खत्म कर 8 घंटे की मानक शिफ्ट लागू करने की मांग उठाई.
धरने में शामिल मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से वे अत्यधिक कार्यभार और शारीरिक थकावट झेल रहे हैं. जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. यूनियन नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ मांगों का संघर्ष नहीं, बल्कि श्रमिकों के स्वास्थ्य, मानवीय अधिकारों और कार्यस्थल पर न्यायपूर्ण व्यवहार की लड़ाई है.
शांति पूर्ण आंदोलन, सुरक्षा बल तैनात
धरना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. अब तक स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है. प्रदर्शनकारी मजदूरों ने साफ किया है कि जब तक प्रबंधन उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करता, तब तक धरना जारी रहेगा।
प्रबंधन से वार्ता की उम्मीद
मजदूर यूनियन ने प्लांट प्रबंधन से जल्द से जल्द सकारात्मक संवाद की अपील की है. ताकि यह मुद्दा बातचीत के माध्यम से हल हो सके और उत्पादन कार्य फिर से सामान्य रुप से शुरु किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



