गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पति पर गंभीर आरोप लगाकर मोहल्लेवासियों ने की एसएसपी से किया कार्रवाई की मांग

Pregnant woman dies under suspicious circumstances, residents of the locality put serious allegations on her husband and demanded action from the SSP

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पति पर गंभीर आरोप लगाकर मोहल्लेवासियों ने की एसएसपी से किया कार्रवाई की मांग

बिलासपुर : बिलासपुर के तालापारा क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत का मामला गरमा गया है. स्थानीय रहवासियों ने महिला के पति कारी बशीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मोहल्लेवासियों का कहना है कि महिला के साथ मारपीट की गई, पेट में मारा गया. गला जलाया गया. और बेल्ट से पीटा गया. इसके बाद महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया.
नाजुक हालत में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि महिला की मौत हो जाने के बावजूद अस्पताल ने उसे जीवित बताकर पति के हवाले कर दिया. इसके बाद पति शव को मुरादाबाद ले गया और दफन कर दिया.
पड़ोसियों का कहना है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. FIR दर्ज न होने और जांच में देरी के खिलाफ मोहल्लेवासी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपों की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB