नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, सड़क पर दौड़ रही मौत, डंपर ने कार को मारी टक्कर, वकील समेत 3 की मौके पर गई जान

The series of accidents is not stopping, death is running on the road, dumper hit the car, 3 including a lawyer died on the spot

नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, सड़क पर दौड़ रही मौत, डंपर ने कार को मारी टक्कर, वकील समेत 3 की मौके पर गई जान

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. 24 घंटे के भीतर अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों हादसों में आरोपी फरार हो गए. ये हादसे कोरबा-चांपा मार्ग और बांकी मोंगरा में हुए हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
कोरबा-चांपा मार्ग में भीषण सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल उम्र 57 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वह अदालत का काम निपटाकर घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए. मामला उरगा थाना क्षेत्र के भस्मा के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र जायसवाल अंजोली पाली  भैसमा गांव के निवासी हैं. और कोरबा की अदालत में वकील हैं. वह कोरबा से काम खत्म कर रात 10 बजे घर वापस लौट रहे  थे. इसी दौरान ग्राम उरगा से 200 मीटर आगे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर में वह सड़क पर गिर पड़े और चक्का उन्हें सिर को कुचलचा हुआ गुजर गया. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दिल दहला देने वाला दूसरा हादसा 
जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में दो नंबर दफाई राखड़ डेम के पास राखड़ परिवहन वाहन ने बाइक सवार सुधीर कुमार को कुचल दिया. वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई. मृतक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी सुधीर कुमार बताया जा रहा है. हादसा इतनी भीषण था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात दो नंबर दफाई राखड़ डेम के पास राखड़ परिवहन के लगे वाहन ने रोहिना गांव से पहले बाइक सुधीर कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड नम्बर CG 12 BA 6979 सवार युवक को कुचल दिया. युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. खबर मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. वाहन चालक मौके से फरार हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

तीसरा हादसा
कोरबा जिले के उरगा-चांपा मार्ग पर मड़वारानी के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 22 साल केपीलू सहिस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
स्थानीय निवासी पूनम सहिस ने बताया कि पीलू करीब 15 साल पहले चांपा रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला था. उस समय उसकी उम्र महज 8 साल थी और वह अपने माता-पिता के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा था. तब से बस्ती के लोगों ने ही उसे अपना लिया और उसका नाम ‘पीलू’ रखा. वह बस्ती में ही रहकर पला-बढ़ा. दिन में रोजी-मजदूरी करता और शाम को बस्ती में लौट आता. बस्ती का हर घर उसका अपना था और उसे किसी भी घर में खाने-पीने की कोई रोक-टोक नहीं थी. वह सबका कहना मानता था और सभी का प्रिय था.
शुक्रवार को जब पीलू देर शाम तक वापस नहीं आया. तो चिंतित बस्ती के लोगों ने उसकी तलाश शुरु की. तड़के एक वाहन चालक ने उन्हें हादसे की जानकारी दी. जब लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, तो मॉर्च्युरी में उन्हें पीलू का शव मिला. पुलिस अब फरार वाहन चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB